गौ हत्या की घटना पर हिंदू संगठनों में आक्रोश, डीआईजी ने किया निरीक्षण

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । दमोह में गौ हत्या को लेकर गौसेवकों और हिंदू संगठनों में आक्रोश देखा जा रहा है। शनिवार को पुनः घटना होने पर श्री देव जानकी रमण बूंदाबहु मंदिर घंटाघर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में व्यास पीठासीन महाराज रसराज दास जी ने भी विरोध जताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।
मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी सागर रेंज शशिंद्र सिंह चौहान ने दमोह पहुंचकर सीता बावली, कसाई मंडी, नूरी नगर का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आरोपियों को जल्द पकड़ने और चिन्हित कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी से शांति बनाए रखने की अपील की।
इस दौरान एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदौरिया, एसडीएम निकेत चौरसिया, एसडीओपी हटा केपी सिंह, तहसीलदार रॉबिन जैन, टीआई मनीष कुमार, सीएमओ नगर पालिका राजेंद्र सिंह लोधी, एएसआई राकेश पाठक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



