मध्य प्रदेश

सेवा संकल्प अभियान’ के तहत निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित

विद्यार्थियों ने सामाजिक सेवा, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत की परिकल्पना पर रखे विचार
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न विषयों पर अपने विचार निबंध के माध्यम से प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक सरोकार, राष्ट्र निर्माण, सेवा भावना तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा । विद्यार्थियों ने अपने निबंधों में स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता, नशामुक्ति तथा विकसित भारत जैसे विषयों को प्रमुखता से शामिल किया ।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिलाषा चौरसिया ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता को विकसित करने के साथ-साथ उन्हें समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का अवसर प्रदान करती हैं ।
कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत किया जा रहा है। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही ।

Related Articles

Back to top button