नगर में दशहरा उत्सव की धूम, सांदीपनी विद्यालय परिसर में देर रात तक झूमे श्रद्धालु

सिलवानी। नगर में दशहरा उत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हिंदू उत्सव समिति सिलवानी द्वारा सांदीपनी विद्यालय परिसर में आयोजित विशाल देवी जागरण का अयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, नगरवासियों और धर्मप्रेमी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरे आयोजन स्थल पर धार्मिक उल्लास, भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने देर रात तक उत्सव का आनंद लिया और भक्ति के रंग में सराबोर नजर आए।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनकी उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान दशहरा पर्व के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि विजयादशमी असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने पर्व के महत्व को रेखांकित करते हुए समाज में सकारात्मकता, सद्भाव और एकता बनाए रखने का संदेश दिया।
धार्मिक आयोजन से भक्तिमय हुआ माहौल
सांदीपनी विद्यालय परिसर में आयोजित उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की। आयोजन स्थल पर पर्व की रौनक देखते ही बन रही थी। श्रद्धालुओं और नगरवासियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को उत्सवी स्वरूप प्रदान किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, भाजपा नेता विभोर नायक, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष राजीव सोनी रानू, पूर्व हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष नारायण यादव, मोनू मतांबर, स्वतंत्र राय, कांता यादव, पार्षद प्रदीप कुशवाहा, गोलू सोनी, पुनीत समैया, पूर्व पार्षद नीरज नेमा (पप्पू), माधो साहू, एल्डरमैन तुलसी यादव सुशील सोनी, परसोत्तम सोनी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी नगर वासी सहित बड़ी संख्या माता रानी के भक्ति उपस्थित रहे।



