6 दिसंबर से सजेगा भक्ति का दरबार, संत श्री प्रभु जी नागर के मुख से संगीतमय भागवत कथा का आयोजन

5 दिसंबर को राहतगढ़ से होगी संतश्री की अगवानी, 6 दिसंबर को निकलेगी विशाल कलश यात्रा, तैयारियों को लेकर हिंदू संगठनों की बैठक संपन्न
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर में 6 दिसंबर से 12 दिसंबर तक संत श्री प्रभु जी नागर के सानिध्य में श्रीमद्भागवत कथा एंव भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को नगर के शिवालय मंदिर में बैठक आयोजित की गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक में आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने अपने सुझाव रखते हुए आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए सहयोग का संकल्प लिया।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 5 दिसंबर को राहतगढ़ से संत श्री प्रभु नागर की भव्य अगवानी की जाएगी जिसमे सैकड़ो की संख्या वाहन के साथ श्राद्धालु पहुचेंगे संत श्री प्रभुजी नागर जी की अगवानी करने के लिए । वहीं 6 दिसंबर को नगर में विशाल कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात 6 से 12 दिसंबर तक श्रीमद्भागवत कथा ओर धार्मिक आयोजन होंगे।
आयोजन स्थल बेगमगंज मंडी के पास तैयार किया जाएगा, जहां भव्य पंडाल एवं श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी।
धार्मिक आयोजन को लेकर नगरवासियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। बैठक में मौजूद हिंदू संगठनों के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
कथा का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी द्वारा किया जा रहा हैं । श्रीमद ज्ञान गंगा यज्ञ समिति बेगमगंज जिला रायसेन।
*पूर्व मंत्री ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण*
भगवत कथा को लेकर पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा कथा स्थल का निरीक्षण किया और नपा अध्यक्ष से कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।



