मध्य प्रदेश

बेलगाम दौड़ते डंपर, आए दिन हो रही दुर्घटना, प्रशासन मौन

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईखेड़ा । गाडरवारा स्टेट हाईवे 44 पर बे लगाम दौड़ रहे एनटीपीसी से फ्लाई ऐश ले जाने वाले डंपर, आए दिन कुछ ना कुछ दुर्घटनाएं कर रहे हैं अभी कुछ दिन पहले सैठान तिराहा पर छह गोवंश को रोंदता हुआ एक एनटीपीसी का डंपर निकल गया जिससे 6 गाय की मौत हो गई थी अभी उसकी चर्चा खत्म नहीं हुई रविवार को करीब 12 बजे एक बेलगाम दौड़ता हुआ डंपर अनियंत्रित होकर रोड से जाकर सैठान रोड तिराहे पर घुस गया। गनीमत रही कि उस समय कोई वहां वहां से नहीं आ रहा था नहीं तो कोई बड़ी दुर्घटना घटित हो जाती।
आखिर इन समस्याओं से क्षेत्रवासी कब मुक्त होंगे ? क्या ऐसे ही घटना दुर्घटनाएं इस रोड पर होती रहेगी और बेलगाम दौड़ते हुए डंपर बेशक धूल राख उड़ाते हुए निकालते रहेंगे ।

Related Articles

Back to top button