मध्य प्रदेश

डॉ. दिनेश चौरसिया बने सिलवानी प्रेस क्लब के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का गठन

रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
सिलवानी। रविवार को यादव ट्रेडर्स पर सिलवानी प्रेस क्लब की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारिता के गिरते मूल्यों पर चिंता व्यक्त करते हुए पत्रकारिता की निष्पक्षता, विश्वसनीयता और सामाजिक सरोकारों को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। साथ ही आमजन की समस्याओं और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता से उठाकर प्रशासन के समक्ष पहुंचाने पर जोर दिया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें वरिष्ठ अधिमान्य पत्रकार डॉ. दिनेश चौरसिया को सिलवानी प्रेस क्लब का अध्यक्ष चुना गया।
नवगठित कार्यकारिणी में महेंद्र यादव को संरक्षक, केदार सिंह रघुवंशी एवं फईम मंसूरी को उपाध्यक्ष, राधेश्याम साहू को कोषाध्यक्ष, शिवकुमार रघुवंशी को सचिव, शुभम साहू को सहसचिव, नरेश प्रताप सिंह राजपूत को संगठन मंत्री तथा शिवकुमार साहू को सदस्य बनाया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का क्लब के सदस्यों ने तिलक लगाकर, फूल-मालाएं पहनाकर एवं मुंह मीठा कराकर स्वागत किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकारों के हितों की रक्षा करने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button