मध्य प्रदेश

जन्म शताब्दी वर्ष पर हरिद्वार जा रहे गायत्री परिजनों का जैसीनगर में भव्य स्वागत

जैसीनगर (सागर)। अखिल विश्व गायत्री परिवार की वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर तीर्थ नगरी हरिद्वार (शांतिकुंज) जा रहे श्रद्धालुओं के जत्थे का जैसीनगर में आत्मीय स्वागत किया गया।
*जैसीनगर चौराहे पर हुआ आत्मीय समागम*
श्रद्धालुओं का यह जत्था साईखेड़ा (सिलवानी) से हरिद्वार के लिए रवाना हुआ था। इसी दौरान ओरछा धाम के दर्शन कर सागर की ओर से लौट रहे पत्रकार शिवकुमार साहू (साईंखेड़ा) का जैसीनगर मुख्यालय स्थित मुख्य चौराहे पर इस जत्थे से सुखद समागम हुआ। दोनों दिशाओं के केंद्र बिंदु पर हुए इस आत्मीय मिलन के दौरान पत्रकार शिवकुमार साहू ने सभी गायत्री परिजनों का अभिनंदन किया। उन्होंने ईश्वर से सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुखद और मंगलमय तीर्थ यात्रा की कामना करते हुए उन्हें आगे के सफर के लिए विदा किया।
*ग्यारस के पावन अवसर पर शांतिकुंज में होंगे शामिल*
जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं का यह दल सागर रेलवे स्टेशन से ट्रेन के माध्यम से हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेगा। सभी परिजन कल एकादशी (ग्यारस) के पावन अवसर पर शांतिकुंज हरिद्वार में आयोजित भक्तिमय कार्यक्रमों और विशेष साधना सत्रों में सम्मिलित होंगे। वहां दो दिनों तक आध्यात्मिक लाभ और तीर्थ दर्शन करने के पश्चात जत्थे की सकुशल घर वापसी होगी। इस पावन तीर्थ यात्रा पर जाने वाले जत्थे में ग्राम साईंखेड़ा से सेठ कलीराम साहू, सत्यनारायण सोनी, सेवानिवृत्त शिक्षक सीताराम साहू, नारायण सिंह रघुवंशी (बक्सी वाले), भगवान सिंह (बक्सी वाले), शिक्षक जीवनलाल साहू तथा ग्राम उमरझिर से भरत सिंह पटेल प्रमुख रूप से शामिल है।

Related Articles

Back to top button