धार्मिकमध्य प्रदेश

पिंडरई में भव्य कलश शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भगवत कथा का शुभारंभ

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। ढीमरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पिंडरई में गोस्वामी परिवार के धर्मराज पुरी गोस्वामी द्वारा परमपिता परमेश्वर एवं पूर्वजों के आशीर्वाद से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन कराया जा रहा है । धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ 18 नवंबर को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ किया गया ।
कथा के चौथे दिन कथा व्यास श्री हेमंत गिरी गोस्वामी जी अपने श्रीमुख से भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का संगीतमय एवं भावपूर्ण वर्णन कर रहे हैं । कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, धर्म, कर्म और सदाचार से जुड़े प्रसंगों को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो रहे हैं । कथा व्यास द्वारा प्रसंगों की सरल और रोचक व्याख्या के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म मार्ग पर चलने का संदेश दिया जा रहा है ।
कथा स्थल पर प्रतिदिन भजन-कीर्तन और संगीतमय प्रस्तुतियों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है । भगवान के भजनों और धार्मिक धुनों पर श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं । बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बुजुर्ग कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं । श्रद्धालु श्रद्धाभाव के साथ कथा का आनंद लेते हुए धर्मलाभ अर्जित कर रहे हैं ।
आयोजक धर्मराज पुरी गोस्वामी ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से सपरिवार कथा स्थल पर पहुंचने तथा श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है ।

Related Articles

Back to top button