बेगमगंज कन्या विद्यालय का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शासकीय पीएमश्री कन्या हॉयर सेकंडरी स्कूल का एसडीएम रोहित कुमार लोधी ने आज किए गए औचक निरीक्षण के दौरान मिडिल सेक्शन की छात्राओं को मिलने वाले मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता , हॉयर सेकंडरी की प्रयोग शाला एवं कक्षा 9 वी से 12 वी तक की छात्राओं का शैक्षणिक स्तर जांचा ।
एसडीएम रोहित कुमार लोधी ने तहसीलदार देवेंद्र शुक्ला के साथ विद्यालय के निरीक्षण के दौरान मिडिल सेक्शन वाले भवन में पहुंचकर छात्राओं को मिलने वाले मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता परखते हुए प्रभारी प्रधानाचार्य एवं प्राचार्य व बीईओ राजेंद्र श्रीवास्तव को निर्देशित किया कि मीनू अनुसार ओर गुणवत्तापूर्ण भोजन दिया जाए , साफ-सफाई , पेयजल व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। वहीं दीवार पर मध्यान्ह भोजन का मीनू चार्ट लिखा जाए।
एसडीएम ने हॉयर सेकंडरी स्कूल भवन पहुंचकर प्रयोगशाला का गहनता से निरीक्षण किए जाने के साथ प्रतिदिन होने वाले प्रेक्टिकल, स्टॉफ ओर सुविधाओं की जानकारी हासिल की।
उन्होंने 9 वी से 12 वी तक की कक्षाओं के निरीक्षण किए जाने के साथ छात्राओं से विषयवार उनकी पढ़ाई के संबंध में चर्चा करते हुए उनका आईक्यू परखा।
प्राचार्य राजेंद्र श्रीवास्तव को छात्राओं की उपस्थिति शतप्रतिशत करने के लिए उनसे एवं अभिभावकों से संपर्क किए जाने के साथ विद्यालय में साफ-सफाई एवं पेयजल व्यवस्था और स्कूली स्टॉफ की पूरी ड्यूटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।



