मध्य प्रदेशराजनीति

मतदाता सूची के सत्यापन और वोटर रक्षक की नियुक्ति पर कांग्रेस की बैठक, भोपाल रैली में भागीदारी का निर्णय

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार रविवार, 22 नवंबर को बड़वारा एवं देवरीहटाई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय बड़वारा में आयोजित की गई। बैठक में मंडलम अध्यक्षों एवं मोर्चा संगठनों के अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में बड़वारा विधानसभा प्रभारी ओंकार सिंह की मुख्य उपस्थिति रही ।
बैठक में मतदाता सूची के सत्यापन, प्रत्येक बूथ पर वोटर रक्षक की नियुक्ति तथा आगामी 26 नवंबर को भोपाल में आयोजित राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम एवं कांग्रेस की महारैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई ।
बैठक के दौरान मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठाते हुए प्रत्येक बूथ पर वोटर रक्षक नियुक्त करने पर जोर दिया गया । साथ ही बीएलए-2 के कार्य को पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए गए, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सही तरीके से दर्ज हो और किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए ।
इसके साथ ही 26 नवंबर को भोपाल में राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम एवं कांग्रेस की महारैली में क्षेत्र से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रिय बनाने तथा बूथ स्तर पर समन्वय के साथ कार्य करने पर भी चर्चा की ।
इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी ओंकार सिंह, बड़वारा ब्लॉक अध्यक्ष विकास निगम, देवरीहटाई ब्लॉक अध्यक्ष रमाकांत दुबे, रंजीत सिंह, ओंकार सिंह टेकाम, नारायण तिवारी, सुनील सिंह बघेल, शैलेश जायसवाल, अंशुल राजपूत, रामकृपाल शर्मा, संदीप गुप्ता, शिवमंगल सिंह, रोशन यादव, हमीद भाई, गुड्डू राय, सतीश निगम, राकेश केवट, पवन पटेल, झल्लू सोनी, संदीप बैरागी, मन्नू केवट, डब्लू शर्मा, अमित चौधरी एवं सुखमन बेन सहित बूथ स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही ।

Related Articles

Back to top button