ज्योतिषधार्मिक

Today Panchang आज का पंचांग रविवार, 29 नवम्बर 2026

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
✦•••  *जय श्री हरि*  •••✦
🧾 *आज का पंचांग* 🧾           
*रविवार  29 नवंबर  2026*
29 नवम्बर दिन रविवार को मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष कि पञ्चमी तिथि है। आज से माता अन्नपूर्णा के व्रत का आरंभ हो जाता है। जो कि सत्रह दिन तक चलने वाला होता है। आज सर्वार्थसिद्धियोग भी है। आज रवियोग भी है। आप सभी सनातनियों को “माता अन्नपूर्णा के व्रत” की हार्दिक शुभकामनाएं।।
*_भगवान सूर्य जी का मंत्र : ऊँ घृणि सूर्याय नम: ।।_*
🌠 *_रविवार को की गई सूर्य पूजा से व्यक्ति को घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। रविवार के दिन उगते हुए सूर्य को देव को एक ताबें के लोटे में जल, चावल, लाल फूल और रोली डालकर अर्ध्य करें।
*_इस दिन आदित्य ह्रदय स्रोत्र का पाठ करें एवं यथा संभव मीठा भोजन करें। सूर्य को आत्मा का कारक माना गया है, सूर्य देव को जल देने से पितृ कृपा भी मिलती है।
*_रविवार के दिन भैरव जी के दर्शन, आराधना से समस्त भय और संकट दूर होते है, साहस एवं बल की प्राप्ति होती है। रविवार के दिन जी के दर्शन अवश्य करें ।
रविवार के दिन भैरव जी के मन्त्र ” ॐ काल भैरवाय नमः “ या ” ॐ श्री भैरवाय नमः “ की एक माला जाप करने से समस्त संकट, भय दूर होते है, रोगो, अकाल मृत्यु से बचाव होता है, मनवांछित लाभ मिलता है।
🔮 *_शुभ हिन्दू नववर्ष 2026 विक्रम संवत : 2083 कालयक्त विक्रम : 1948 नल_*
🌐 *_कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2083,_*
✡️ *_शक संवत 1948 (विश्वावसु संवत्सर), चैत्र_*
☮️ *_गुजराती सम्वत : 2082 नल_*
👸🏻 *_शिवराज शक 353_*
☸️ *_काली सम्वत् 5127_*
🕉️ *_संवत्सर (उत्तर) क्रोधी_*
☣️ *_आयन –  दक्षिणायन_*
🌧️ *_ऋतु – सौर शरद ऋतु_*
⛈️ *_मास – मार्गशीर्ष मास_*
🌗 *_पक्ष – कृष्ण पक्ष_*
📆 *_तिथि – रविवार मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि 01:46 AM तक उपरांत सप्तमी_*
🖍️ *_तिथी स्वामी – षष्ठी के देता हैं कार्तिकेय। इस तिथि में कार्तिकेय की पूजा करने से मनुष्य श्रेष्ठ मेधावी, रूपवान, दीर्घायु और कीर्ति को बढ़ाने वाला हो जाता है। यह यशप्रदा अर्थात सिद्धि देने वाली तिथि हैं।_*
💫 *_नक्षत्र : नक्षत्र पुष्य 10:59 AM तक उपरांत आश्लेषा_*
🪐 *_नक्षत्र स्वामी : पुष्य नक्षत्र का स्वामी ग्रह शनि है। तथा अधिष्ठाता देवता बृहस्पति (गुरु)_*
⚜️ *_योग : ब्रह्म योग 05:08 PM तक, उसके बाद इन्द्र योग_*
⚡ *_प्रथम करण : गर 02:48 PM तक_*
✨ *_द्वितीय करण : वणिज 01:47 AM तक, बाद विष्टि_*
🔥 *_गुलिक काल : रविवार को शुभ गुलिक काल 02:53 पी एम से 04:17 पी एम_*
🤖 *_राहुकाल (अशुभ) – सायं 4:51 बजे से 6:17 बजे तक। राहु काल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है।_*
⚜️ *_दिशाशूल – रविवार को पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिये, यदि अत्यावश्यक हो तो पान एवं घी खाकर यात्रा कर सकते है।_*
🌞 *_सूर्योदय – 06:54.03 ए एम_*
🌅*_सूर्यास्त – 05:26.02 पी एम_*
👸🏻 *_ब्रह्म मुहूर्त : प्रातः काल 05:07 ए एम से 06:01 ए एम तक_*
🌇 *_प्रातः सन्ध्या : प्रातः काल 05:34 ए एम से 06:55 ए एम तक_*
🌟 *_अभिजित मुहूर्त : दोपहर 11:48 ए एम से 12:30 पी एम तक_*
🔯 *_विजय मुहूर्त : दोपहर 01:54 पी एम से 02:36 पी एम तक_*
🐃 *_गोधूलि मुहूर्त : सायंकाल 05:21 पी एम से 05:48 पी एम तक_*
🎆 *_सायाह्न सन्ध्या : प्रातः काल 05:24 पी एम से 06:45 पी एम तक_*
🪷 *_रवि पुष्य योग : सुबह 06:55 ए एम से 10:59 ए एम तक_*
🗣️ *_निशिता मुहूर्त : दोपहर 11:43 पी एम से 12:37 ए एम, नवम्बर 30 तक_*
❄️ *_रवि योग : सुबह 10:59 ए एम से 06:55 ए एम, नवम्बर 30 तक_*
⭐ *_सर्वार्थ सिद्धि योग – सुबह 06:55 ए एम से 10:59 ए एम तक_*
🚓 *_यात्रा शकुन-इलायची खाकर यात्रा प्रारम्भ करें।_*
👉🏼 *_आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।_*
💁🏻‍♀️ *_आज का उपाय-विष्णु मंदिर में पिताम्बर चढ़ाएं।_*
🌳 *_वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।_*
⚛️ *_पर्व एवं त्यौहार :- भद्रा/ गण्ड मूल/ रवि पुष्य योग/ सर्वार्थ सिद्धि योग/ रवि योग/ आडल योग/ विडाल योग/ भारत रत्न जहाँगीर रतनजी दादाभाई (जे. आर. डी.) टाटा  स्मृति दिवस, समाचार प्रसारक ओंकारनाथ श्रीवास्तव पुण्य तिथि, गुजरात के मुख्यमंत्री छबीलदास मेहता पुण्यतिथि, मुग़ल बादशाह आलमगीर स्मृति दिवस, इतिहासकार रोमेश चन्द्र दत्त पुण्यतिथि, ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता लेखिका इंदिरा गोस्वामी पुण्यतिथि, सामाजिक कार्यकर्ता अमृतलाल विट्ठलदास ठक्कर जयन्ती, परमवीर चक्र से सम्मानित गुरबचन सिंह जयन्ती, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे जन्म दिवस, फिलिस्तीनी लोगों के साथ एकजुटता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस, अंतर्राष्ट्रीय जगुआर दिवस
✍🏼 *_तिथि विशेष – षष्ठी तिथि को तैल कर्म अर्थात शरीर में तेल मालिश करना या करवाना एवं सप्तमी तिथि को आँवला खाना तथा दान करना भी वर्ज्य बताया गया है। इस षष्ठी तिथि के स्वामी भगवान शिव के पुत्र स्वामी कार्तिकेय जी को बताया गया हैं। यह षष्ठी तिथि नन्दा नाम से विख्यात मानी जाती है। यह षष्ठी तिथि शुक्ल एवं कृष्ण दोनों पक्षों में मध्यम फलदायीनी मानी जाती है। इस तिथि में स्वामी कार्तिकेय जी के पूजन से सभी कामनाओं की पूर्ति होती है। विशेषकर वीरता, सम्पन्नता, शक्ति, यश और प्रतिष्ठा कि अकल्पनीय वृद्धि होती है।           
🌷 *_Vastu tips_* 🌹
*बेडरूम में पर्दों के रंग का चयन भी_*
*_दीवार के रंगों से मैच करता हो, पर बहुत गाढ़े रंग न हों। यहां फूलों की पेंटिंग या पोस्टर लगा सकते हैं। बेडरूम के दक्षिण-पूर्व कोने में ऑयल डिफ्यूजर जरूर रखें और इसमें
*_रोज या लैवेंडर की खुशबू का इस्तेमाल करें तो बेहतर है। यहï आपके बेडरूम की तरंगों को संतुलन में लाने में सहयोग करेंगे। यदि यहां किसी तरह का दर्पण लगा है तो ध्यान रखें, ये बेड के सामने न हो और यदि है तो रात में जरूर ढककर सोएं अन्यथा नींद में व्यवधान आने लग जाते हैं और कहीं न कहीं भय भी रिश्तों में आने लगता है। जो दांपत्य जीवन के लिए ठीक नहीं होता।      
❇️ *जीवनोपयोगी कुंजियां* ⚜️
जीवन रेखा के दोबारा जुड़ने का अर्थ यदि जीवन रेखा एक स्थान पर टूटकर आगे जाकर फिर से जुड़ती हुई दिखाई देती है तो इसका अर्थ है कि आपके जीवन में कोई बड़ी परेशानी आएगी तो सही लेकिन आप उससे पार भी पा जाएंगे। इस तरह की रेखा को किसी बड़े परिवर्तन, स्थान परिवर्तन या फिर जीवनशैली में आने वाले बड़े बदलाव से भी जोड़ा जा सकता है।
*_दोनों हाथों में जीवन रेखा के टूटने का अर्थ यदि दोनों हाथों की जीवन रेखा में एक ही स्थान पर स्पष्ट टूटन दिखाई दे तो इसका अर्थ है कि आपके जीवन में निश्चित ही कोई बड़ा परिवर्तन आएगा जिससे आपकी पूरी लाइफ बदल जाएगी। अब ये परिवर्तन सकारात्मक होगा या फिर नकारात्मक इसका पता हाथ की बाकी रेखाओं को देखकर ही लगाया जा सकता है।       
💉 *आरोग्य संजीवनी* 💊
माइग्रेन और सिरदर्द कुछ लोगों में माइग्रेन का दर्द शुरू होने से पहले बार-बार उबासी आने लगती है। इसे माइग्रेन का प्रोड्रोमल लक्षण कहा जाता है। इसके साथ थकान, मूड में बदलाव, गर्दन में अकड़न और रोशनी के प्रति संवेदनशीलता भी हो सकती है।
*_कुछ दवाओं का साइड इफेक्ट कुछ दवाएं, विशेष रूप से डिप्रेशन और चिंता के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कुछ एंटीडिप्रेसेंट दवाएं, अत्यधिक उबासी का कारण बन सकती हैं। यदि किसी नई दवा को शुरू करने के बाद उबासी बढ़ गई है, तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें। बिना डॉक्टर की सलाह के दवा बंद न करें।           
📗 *गुरु भक्ति योग* 🕯️
*ब्रह्मा जी और रावण की कथा :_*
        *_प्राचीन काल में राक्षसराज रावण लंका का अत्यंत शक्तिशाली और विद्वान राजा था। वह महर्षि विश्रवा और राक्षसी कैकसी का पुत्र था। रावण ने वेद, शास्त्र, ज्योतिष और संगीत का गहन अध्ययन किया था। वह भगवान शिव का परम भक्त भी था। लेकिन उसके भीतर अपार शक्ति और अमरता पाने की तीव्र इच्छा थी।
       *_इसी उद्देश्य से रावण ने कठोर तपस्या करने का निश्चय किया। वह एक निर्जन वन में जाकर हजारों वर्षों तक तप करने लगा। उसकी तपस्या इतनी कठिन थी कि देवता भी चिंतित हो उठे। जब ब्रह्मा जी प्रकट नहीं हुए तो रावण ने अपना एक-एक सिर काटकर अग्नि में अर्पित करना शुरू कर दिया। उसने नौ सिरों की आहुति दे दी। जब वह दसवाँ सिर काटने वाला था, तभी सृष्टिकर्ता ब्रह्मा उसके सामने प्रकट हुए।
       *_ब्रह्मा जी ने प्रसन्न होकर कहा, वत्स रावण! मैं तुम्हारी कठोर तपस्या से अत्यंत प्रसन्न हूँ। वर मांगो।
       *_रावण ने कहा, प्रभु! मुझे अमरता का वरदान दीजिए। ब्रह्मा जी बोले, अमरता किसी भी प्राणी को नहीं दी जा सकती। कोई दूसरा वर मांगो।
       *_तब रावण ने सोचा कि देवता, दानव, यक्ष, गंधर्व और नाग उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। उसने मनुष्यों और वानरों को तुच्छ समझकर उनसे सुरक्षा नहीं मांगी। उसने कहा, मुझे देवता, दानव, यक्ष, गंधर्व और नाग किसी के द्वारा भी न मारा जा सके।
       *_ब्रह्मा जी ने उसे यह वरदान दे दिया। साथ ही उसकी तपस्या से प्रसन्न होकर उसके सभी कटे हुए सिर पुनः जोड़ दिए। इस वरदान के कारण रावण अत्यंत शक्तिशाली हो गया।
       *_शक्ति प्राप्त करने के बाद रावण का अहंकार बढ़ने लगा। उसने देवताओं को पराजित किया, अनेक लोकों पर अधिकार कर लिया और ऋषि-मुनियों को भी परेशान करने लगा। उसका अत्याचार दिन-प्रतिदिन बढ़ता गया। देवता भयभीत होकर भगवान विष्णु की शरण में गए।
       *_तब भगवान विष्णु ने पृथ्वी पर भगवान राम के रूप में अवतार लिया। रावण ने माता सीता का हरण कर लिया, जिसके कारण भगवान राम और रावण के बीच महान युद्ध हुआ। अंततः युद्ध में भगवान राम ने रावण का वध किया।
       *_इस प्रकार ब्रह्मा जी के वरदान ने रावण को महान शक्ति तो दी, लेकिन उसका अहंकार ही उसके विनाश का कारण बना। यह कथा हमें सिखाती है कि ज्ञान, शक्ति और वरदान तभी कल्याणकारी होते हैं जब उनका उपयोग धर्म और विनम्रता के साथ किया जाए। अहंकार और अन्याय का अंत निश्चित होता है।            
*_🙏 जय श्री राम 🙏_*
━━━━━━━━✧❂✧━━━━━━━━
⚜️ षष्ठी तिथि आपके उपर यदि मंगल कि दशा चल रही हो और आप किसी प्रकार के मुकदमे में फंस गये हों तो षष्ठी तिथि को भगवान कार्तिकेय स्वामी का पूजन करें। मुकदमे में अथवा राजकार्य से सम्बन्धित किसी भी कार्य में सफलता प्राप्ति के लिये षष्ठी तिथि को सायंकाल के समय में किसी भी शिवमन्दिर में षण्मुख के नाम से छः दीप दान करें। कहा जाता है, कि स्वामी कार्तिकेय को एक नीला रेशमी धागा चढ़ाकर उसे अपने भुजा पर बाँधने से शत्रु परास्त हो जाते हैं। साथ ही सर्वत्र विजय कि प्राप्ति होती है।।

Related Articles

Back to top button