क्राइम

लोकायुक्त टीम ने ₹50000/- की घूस लेते प्रधान आरक्षक को रंगे हाथों धर दबोचा!

रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव । छिंदवाड़ा जिले के पश्चिम कोयलांचल क्षेत्र के थाना दमुआ में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक धरमु उर्फ़ धरमदास यादव को शनिवार के दिन जबलपुर लोकायुक्त टीम ने ₹50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया वही केमिकल से आरोपी के हाथ धुलवाई की रस्म भी पूरी की गयी!
आरोप है कि एक चेक बाउंस के मामले में खात्मा (खारजी) लगाने के एवज में उसने फरियादी से ₹2 लाख रुपए की मांग की थी शिकायत मिलने पर जबलपुर लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया और रिश्वत की पहली किस्त लेते ही उसे धर दबोचा गया
सम्पूर्ण कार्यवाही जबलपुर लोकायुक्त डीएसपी रेखा प्रजापति व उनकी टीम के नेतृत्व में हुई लोकायुक्त टीम ने आरोपी प्र आ धरमदास उर्फ़ धरमु के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की है!

Related Articles

Back to top button