खेलमध्य प्रदेश

जनपद अध्यक्ष एवं थाना प्रभारी की अध्यक्षता में हुआ खेल महोत्सव का भव्य आयोजन

रिपोर्टर : विपिन शर्मा
कुंडाली। कुंडाली स्थित विशप क्लेमेंस ऑफ एक्सीलेंस स्कूल के प्रांगण में शनिवार को खेल महोत्सव का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष ठाकुर तरवर सिंह राजपूत, थाना प्रभारी प्रीतम सिंह राजपूत एवं मंडल अध्यक्ष हरनाम सिंह पटेल, स्कूल प्रिंसिपल फादर अखिल पोल, रेव. डॉ. फ़ादर थॉमस कोल्लाप्पिल्ली CMI सहित अनेक वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मशाल प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद रोमांचक खेल प्रतियोगिताओं की श्रृंखला प्रारंभ हुई। 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़, रस्साकशी जैसे मुकाबलों में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छोटे बच्चों द्वारा फीफा वर्ल्ड कप थीम पर प्रस्तुत नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। साथ ही विद्यार्थियों ने कश्मीर, पंजाब, केरला सहित विभिन्न प्रदेशों की सांस्कृतिक झलकियों पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष तरुवर सिंह राजपूत ने कहा कि बच्चों के मानसिक विकास के साथ-साथ खेलों से शारीरिक विकास भी आवश्यक है। वहीं थाना प्रभारी प्रीतम सिंह राजपूत ने उपस्थित अभिभावकों एवं जनसमूह से आग्रह किया कि वे लड़कियों को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने पर ध्यान दें, और समाज में किसी भी गलत गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
कार्यक्रम के अंत में फादर अखिल पोल ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और बच्चों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button