क्राइमधार्मिकमध्य प्रदेश

मंत्री सारंग लव जिहाद से पीड़ित युवक की कराएंगे हिन्दू धर्म में घर वापसी

लव जिहाद में फंसाकर हिंदू युवक का किया था धर्मांतरण, गौमांस भी खिलाया गया
अमन खान फिर से बनेंगे शुभम गोस्वामी – मंत्री सारंग

भोपाल ।  सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग लव जिहाद से पीड़ित हिंदू युवक की घर वापसी करवाएंगे। विगत दिवस मंत्री विश्वास सारंग के जनदर्शन में आये लव जिहाद से पीड़ित युवक ने अपनी व्यथा सुनाई थी। जिसके बाद मंत्री सारंग ने पुलिस को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये। जांच के पश्चात दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वहीं अब पीड़ित युवक की हिंदू धर्म में घरवापसी भी करवाई जायेगी।
जहांगीराबाद निवासी पीड़ित युवक को मुस्लिम परिवार ने दबाव बनाकर धर्मांतरण करने को मजबूर किया था। मुस्लिम परिवार ने झूठे केस भी दर्ज करवाए, जिसके कारण पीड़ित को जेल भी जाना पड़ा। उसके परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी जा रही थी, जिसके बाद पीड़ित ने मुस्लिम धर्म अपनाया था। मुस्लिम परिवार की मानसिक प्रताड़ना के कारण युवक आत्महत्या के लिए मजबूर हो गया था।
*मंत्री सारंग ने कहा “घरवापसी कराई जाएगी”*
जनदर्शन में आये युवक की बात सुनकर मंत्री श्री सारंग ने तत्काल अधिकारियों को पूरी घटना की विस्तृत जांच कर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। मंत्री सारंग ने कहा कि प्रदेश में जबरन धर्मांतरण के खिलाफ पहले ही कठोर कानून लागू है, और इस मामले में भी दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने युवक को आश्वासन दिया कि अब उसे डरने की आवश्यकता नहीं है, सरकार उसकी सुरक्षा और न्याय दोनों सुनिश्चित करेगी। युवक की शास्त्रानुसार घरवापसी करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल व्यक्तिगत शोषण का नहीं, बल्कि एक बड़े और सुनियोजित षड्यंत्र की ओर इशारा करता है, जिसकी तह तक जाकर कार्रवाई की जाएगी।
*अमन खान फिर से बनेंगे शुभम गोस्वामी*
मुस्लिम परिवार के दबाव में आकर जहांगीराबाद निवासी शुभम गोस्वामी ने मुस्लिम धर्म अपनाकर अपना नाम अमन खान कर लिया था। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि जबरन धर्मांतरण करवाने वाले दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पीड़ित युवक को हिंदू शास्त्रानुसार पुनः हिंदू धर्म में घरवापसी करवाई जाएगी, जिसके बाद अमन खान फिर से शुभम गोस्वामी के नाम से जाना जाएगा। पीड़ित युवक शुभम ने कहा कि उसे धोखे और दबाव में मुस्लिम बनाया गया था, लेकिन अब मंत्री सारंग के हस्तक्षेप के बाद वह फिर से हिंदू धर्म अपनाएगा। उसने मंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि यदि वह जनदर्शन में नहीं पहुंचता, तो शायद अपनी जान दे देता। अब उसे विश्वास है कि उसे न्याय मिलेगा और वह अपनी पहचान के साथ सम्मानजनक जीवन जी सकेगा।
*झूठे केस, धमकियां और अत्याचार: धर्मांतरण की दर्द भरी कहानी*
युवक ने बताया कि एक मुस्लिम युवती से पहचान होने के बाद उसके परिवार ने उसे अपने जाल में फंसा लिया। पहले झूठे आरोप लगाकर केस दर्ज करवाया, जेल भेजा और फिर उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। युवक ने कहा कि उसे जमात में भेजकर जबरन इस्लाम कबूल करवाया गया और गौमांस खाने तक के लिए मजबूर किया गया, ताकि वह पूरी तरह धर्म बदलने पर विवश हो जाए। दबाव, उत्पीड़न और सामाजिक बहिष्कार के कारण उसका परिवार भी उससे दूर हो गया और वह पूरी तरह अकेला पड़ गया।

Related Articles

Back to top button