मध्य प्रदेश
यातायात प्रभारी ने सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में लगाई क्लास
रायसेन । रायसेन पुलिस ने बुधवार को शाम ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क दुर्घटना से बचने के उपाय बताने हेतु कक्षाएं लगाई। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया। रायसेन के सलामतपुर क्षेत्र में सलामतपुर पुलिस के द्वारा ग्रामीणों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यातायात प्रभारी दिनेश मर्सकोले ने सड़क दुर्घटना से बचने के उपाय बताएं तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए सुझाव दिए। रायसेन यातायात प्रभारी दिनेश मर्सकोले के द्वारा यह आयोजन किए गए तथा यातायात प्रभारी ने ग्रामीणों को दुर्घटनाओं से बचने एवं यातायात के नियमों का पालन करने के लिए सुझाव दिए तथा हेलमेट एवं सीट बेल्ट बांधने के लिए प्रेरित किया।



