अर्चना कॉन्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी

पहली रोटी गाय के लिए समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया द्वारा किया गया शुभारंभ
परासिया । अर्चना कॉन्वेंट स्कूल में 26 अगस्त सोमवार को शाला में जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष पर श्री कृष्ण जीवन दर्शन पर आधारित व्याख्यान संगोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया एवं विशिष्ट अतिथि शास्त्री पंडित मनीष शुक्ला, प्रचार मोहन शर्मा उपस्थित रहे| सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया| इसके उपरांत अतिथियों द्वारा भगवान श्री कृष्ण जी के जीवन दर्शन पर सांस्कृतिक तथा आध्यात्मिक मूल्यों के महत्व प्रति विचार किये गये जिसमें अतिथि के रूप में विधामान पंडित मनीष शास्त्री ने श्री कृष्ण के जीवन काल पर सीखी गई 16 कलाओं से विद्यार्थियों को अवगत कराया इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया द्वारा श्री कृष्ण जी के जीवन व्रतांत तथा उनके सांस्कृतिक तथा आध्यात्मिक मूल्यों से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया | मोहन शर्मा द्वारा श्री कृष्ण जी द्वारा मित्रता की भावना का उदाहरण देकर विद्यार्थियो को प्रेरित किया गया| इसके बाद प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों ने मधुर भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी तो कक्षा 10 के बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर आधारित एक आकर्षक नाटिका का मंचन किया, जिसमें करुणा, प्रेम और बुराई पर अच्छाई की जीत जैसे शाश्वत मूल्यों को दर्शाया गया। इस नाटिका को और भी जीवंत बनाने के लिए छात्रों ने कृष्ण लीला पर आधारित एक नृत्य भी प्रस्तुत किया, जिसमें वे रंग-बिरंगे परिधानों में सजे हुए थे। प्रधानाचार्य लेखनी रघुवंशी ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण ने अपने बल तथा बुद्धि से बुराई पर विजय प्राप्त की थी | अंत में जागते रहो ग्रूप के संचालक रिंकू रितेश चौरसिया द्वारा शाला परिवार को एवं विद्यार्थियों को पहली रोटी गाय के लिए हेतु शपथ दिलाते हुए रोटी बॉक्स प्रदान किया गया| तथा इस कार्य हेतु विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया|



