विधायकों का दल बीना बांध परियोजना का निरीक्षण करने पहुंचा : प्राक्कलन समिति के नौ विधायक और मुख्य सचिव बेगमगंज पहुंचे
,किसानों से चर्चा कर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय प्राक्कलन समिति के सभापति रामपाल सिंह राजपूत और समिति के समस्त सदस्यगण और प्राक्कलन समिति के सभी अधिकारियों और कर्मचारी बेगमगंज पहुंचे एवं मढिया डैम का अवलोकन किया। इस दौरान डूब क्षेत्र में आ रही लोगों की जमीन और घरों का अधिक मुआवजा मिलने पर ग्रामीणों ने अपनी समस्या भी बताई। वही किसान कांग्रेस पार्टी द्वारा भी मढ़िया बांध बीना बहुउद्देशीय परियोजना में अधिग्रहित की जाने वाली भूमि अधिग्रहन और कुआं की मुआवजा राशि वृद्धि करने एवं परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी देने और मकानों का मुआवजा दिलवाने के लिए एक ज्ञापन भी सौंपा गया।
मध्यप्रदेश विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सदस्य विधानसभा मुख्य सचिव सिंह बेगमगंज में दोपहर 1.30 बजे पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे सहित जल संसाधन, नर्मदा घाटी विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और लोक निर्माण विभाग पीआईयू के जिला अधिकारियों की संयुक्त बैठक में विभागीय गतिविधियों के संबंध में चर्चा की।
समिति में सभापति और सिलवानी विधायक रामपाल सिंह ठाकुर समिति के सदस्य लक्ष्मण सिंह, कुंवर विक्रम सिंह, तरूण भनोत, नीना विक्रम वर्मा, चैतन्य कुमार काश्यप, वीरेन्द्र रघुवंशी, सुरेश राय, मनोज नारायण सिंह, आलोक चतुर्वेदी, डॉ हिरालाल तथा विशेष आमंत्रित सदस्य लोक लेखा समिति के सभापति पीसी शर्मा सहित नौ विधायक विधानसभा के मुख्य सचिव एके सिंह दोपहर बेगमगंज पहुचें। सर्किट हाउस में किसानों से चर्चा की गई। इसके बाद विधायकों का दल तहसील कार्यालय पहुंचा जहां अधिकारियों के साथ समीक्षा की।



