थाना परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण

विभिन्न प्रजातियों के करीब 100 पौधे रोपे
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । थाना परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहवाल के निर्देश पर एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संतोषसिंह ठाकुर द्वारा पुलिस स्टाफ एवं नगर रक्षा समिति सदस्यों के द्वारा थाना प्रांगण एवं परिसर में करीब एक सैकड़ा फलदार, छायादार, फूलदार, एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया।
बहुमूल्य पौधों को संरक्षित करते हुए उनके पोषण के उद्देश्य से ट्री गाड लगाए गए हैं पौधारोपण से पहले मिट्टी में खाद का मिश्रण भी किया गया सभी पुलिस जवानों सहित नगर रक्षा समिति सदस्यों को पौधों का संरक्षण करने का संकल्प दिलाया गया गुरुवार को लगाए गए पौधों की पिक्चर अंकुर एप के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई है। पौधारोपण में भाग लेने वाले समस्त स्टाफ को बताया गया कि आपके द्वारा लगाए गए पौधा कितना विकसित होता है उसकी फोटो एक माह बाद अंकुर एप पर फिर भेजना है। जिसे देखकर वरिष्ठ अधिकारी मॉनिटरिंग करेंगे कि आपने अपने पौधे का कितना संरक्षण किया। इसलिए लगाए गए एक-एक पौधे को पोषित कर वृक्ष बनाए जाने का दायित्व सभी पुलिस स्टाफ को निभाना है।
इस संबंध में एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव को कहना है कि प्रत्येक जवान को 5-5 पौधे संरक्षित करने का दायित्व सोपा गया है यदि उनका स्थानांतरण हो जाएगा तो उनके स्थान पर आने वाले लोगों को उक्त पौधों की वृक्ष बनने तक देखभाल करना होगी।



