मध्य प्रदेश

वरिष्ठ नेता पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष विनोद गुप्ता के निधन पर कांग्रेसियों में शोक की लहर, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रिपोर्टर : कुंदन लाल चौरसिया
गौरझामर । कांग्रेस के निष्ठावान सिपाही वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष विनोद गुप्ता के निधन का जैसे ही दुखद समाचार मिला कांग्रेसियों में शोक की लहर छा गई । स्वर्गीय श्री गुप्ता जी देवरी विधानसभा में एक जाने-माने कांग्रेस के ऊर्जावान नेता के रूप में विख्यात थे उनके व्यक्तित्व कृतित्व एवं भाषण शैली के सभी कायल थे उनके निधन से कांग्रेस को बहुत बड़ी क्षति हुई है स्वर्गीय श्री विनोद गुप्ता के निधन पर उन्हें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कुंदन लाल चौरसिया, डॉ वीरेंद्र सिंह लोधी, पवन सिंह लोधी, संतोष शर्मा, राजेंद्र तिवारी, अशोक सोनी, अयोध्या नेमा, मोहन सेन, अंबिका प्रसाद चौरसिया, राधेश्याम चौरसिया, अजय प्रजापति सहित गौरझामर के सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की हैं।

Related Articles

Back to top button