दीपावली मिलन समारोह में कवियों ने बांधा शमा
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
उदयपुरा । जिले के युवा समाजसेवी एवं यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर देवेंद्र धाकड़ के नेतृत्व में नर्मदा शक्ति संगठन के द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन उदयपुरा में स्थित उनके उदय पैलेस होटल में बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जहां हजारों की तादाद में उनके चाहने वाले शामिल हुए। वहीं विशाल कवि सम्मेलन के कार्यक्रम ने इस दीपावली मिलन समारोह में चार चांद लगा दिए रायसेन सहित अन्य जिलों से आए हुए कवियों ने अपनी अपनी कविता पंक्तियों से सभी मेहमानों मन मोह लिया दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से प्रारंभ होकर देर रात्रि तक चलता रहा ज्ञातव्य हो कि यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर देवेंद्र धाकड़ एक समाज सेवक भी हैं जो लगातार गरीब असहायों के लिए मसीहा बने रहते हैं धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, शिक्षा, खेल आदि क्षेत्रों में हमेशा आगे रहते हुए उनका सहयोग रहता है, इसके अलावा नर्मदा शक्ति संगठन द्वारा निरंतर गौसेवा का कार्य भी किया जा रहा है जो डॉ देवेंद्र धाकड़ के ही सानिध्य में किया जा रहा है।
दीपावली मिलन समारोह में आएं सभी मेहमानों का हृदय से आभार व्यक्त किया।



