मध्य प्रदेश

ट्रैक्टर की ठोकर से युवक की मौत, दूसरा गंभीर

ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिमरिया के पास हादसा
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिमरिया के पास हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल की हालत नाजुक होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रिफर किया गया है । ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि रविवार दोपहर ग्राम ढीमरखेड़ा निवासी राजू कोल और आशीष कोल मोटरसाइकिल से उमरियापान की ओर से ढीमरखेड़ा लौट रहे थे । इसी दौरान सिमरिया गांव के पास उनकी मोटरसाइकिल की ट्रैक्टर वाहन से भिड़ंत हो गई । हादसा इतना गंभीर था कि राजू कोल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । वहीं मोटरसाइकिल पर सवार आशीष कोल गंभीर रूप से घायल हो गया । स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया । हालत गंभीर होने के कारण उसे जबलपुर रिफर कर दिया गया । पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है । सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया । पुलिस मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button