Aaj ka Panchang आज का पंचांग रविवार, 04 जून 2023
आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
✦••• जय श्री हरि •••✦
🧾 आज का पंचांग 🧾
रविवार 04 जून 2023
भगवान सूर्य जी का मंत्र : ऊँ घृणि सूर्याय नम: ।।
🌠 रविवार को की गई सूर्य पूजा से व्यक्ति को घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। रविवार के दिन उगते हुए सूर्य को देव को एक ताबें के लोटे में जल, चावल, लाल फूल और रोली डालकर अर्ध्य करें।
इस दिन आदित्य ह्रदय स्रोत्र का पाठ करें एवं यथा संभव मीठा भोजन करें। सूर्य को आत्मा का कारक माना गया है, सूर्य देव को जल देने से पितृ कृपा भी मिलती है।
रविवार के दिन भैरव जी के दर्शन, आराधना से समस्त भय और संकट दूर होते है, साहस एवं बल की प्राप्ति होती है। रविवार के दिन जी के दर्शन अवश्य करें ।
रविवार के दिन भैरव जी के मन्त्र ” ॐ काल भैरवाय नमः “ या ” ॐ श्री भैरवाय नमः “ की एक माला जाप करने से समस्त संकट, भय दूर होते है, रोगो, अकाल मृत्यु से बचाव होता है, मनवांछित लाभ मिलता है।
🔮 शुभ हिन्दू नववर्ष 2023 विक्रम संवत : 2080 नल, शक संवत : 1945 शोभन
🌐 संवत्सर नाम अनला
🔯 शक सम्वत : 1945 (शोभकृत् संवत्सर)
☸️ काली सम्वत् 5124
🕉️ संवत्सर (उत्तर) पिंगल
☣️ आयन – उत्तरायण
☀️ ऋतु – सौर ग्रीष्म ऋतु
🌤️ मास – ज्येष्ठ मास
🌖 पक्ष – शुक्ल पक्ष
📅 तिथि – ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि 09:11 AM तक उपरांत प्रतिपदा
✏️ तिथि का स्वामी – पूर्णिमा तिथि के स्वामी चंद्र देव जी और प्रतिपदा तिथि के अग्नि देव जी है।
💫 नक्षत्र – नक्षत्र ज्येष्ठा 03:23 AM तक उपरांत मूल
🪐 नक्षत्र स्वामी – ज्येष्ठा नक्षत्र का स्वामी ग्रह बुध है। ज्येष्ठा नक्षत्र के देवता देवराज इंद्र हैं।
🔔 योग – सिद्ध योग 11:58 AM तक, उसके बाद साध्य योग
⚡ प्रथम करण : बव – 09:11 ए एम तक
✨ द्वितीय करण – बालव – 07:57 पी एम तक
🔥 गुलिक काल : रविवार का शुभ (गलिक काल) 03:37 पी एम से 05:16 पी एम
⚜️ दिशाशूल – रविवार को पश्चिम दिशा का दिकशूल होता है । यात्रा, कार्यों में सफलता के लिए घर से पान या घी खाकर जाएँ ।
🤖 राहुकाल -सायं – 4:30 से 6:00 तक राहु काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए |
🌞 सूर्योदयः- प्रातः 05:16:00 A.M
🌅 सूर्यास्तः- सायः 06:44:00 P.M
👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त : 04:02 ए एम से 04:43 ए एम
🌇 प्रातः सन्ध्या : 04:22 ए एम से 05:23 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : 11:52 ए एम से 12:47 पी एम
🔯 विजय मुहूर्त : 02:38 पी एम से 03:34 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : 07:14 पी एम से 07:35 पी एम
🌌 सायाह्न सन्ध्या : 07:16 पी एम से 08:17 पी एम
💧 अमृत काल : 07:12 पी एम से 08:41 पी एम
🗣️ निशिता मुहूर्त : 11:59 पी एम से 12:40 ए एम, जून 05
⭐ सर्वार्थ सिद्धि योग : 03:23 ए एम, जून 05 से 05:23 ए एम, जून 05
🚓 यात्रा शकुन-इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
👉🏽 आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
🤷🏻♀️ आज का उपाय-किसी पवित्र नदी में स्नान कर सूर्यदेव को अर्घ्य दें एवं बेलफल दान करें।
🪵 वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।&
⚛️ पर्व एवं त्यौहार – सर्वार्थसिद्धि योग/स्नान-दान पूर्णिमा, देव स्थान पूर्णिमा (बंगाल – उड़ीसा), कबीर जयन्ती, अभिनेत्री बिना राय जन्मोत्सव, भारत की बेमिसाल अदाकार नूतन जन्म दिवस, आक्रमण के शिकार मासूम बच्चों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस, थ्येनमान दिवस, निर्दोष बच्चों के साथ दुर्व्यवहार विरोधी दिवस, पूर्णिमा समाप्ति सुबह 09.11
✍🏼 विशेष – पूर्णिमा को घी एवं प्रतिपदा को कुष्मांड खाना एवं दान करना दोनों वर्जित बताया गया है। पूर्णिमा तिथि एक सौम्य और पुष्टिदा तिथि मानी जाती है। इसके देवता चन्द्रमा हैं तथा यह पूर्णा नाम से विख्यात है। यह शुक्ल पक्ष में ही होती है और पूर्ण शुभ फलदायी मानी गयी है।
🏜️ _Vastu Tips 🛕
सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का काफी महत्व बताया गया है। वास्तु शास्त्र में घर की साज-सज्जा से लेकर मकान-भवन, ऑफिस तक बनवाने को लेकर कई सारी बातों का जिक्र किया गया है। इसके अलावा दिशा को लेकर भी कई बातें कही गई हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो घर बनवाते वक्त वास्तु का ध्यान नहीं रखते हैं और जगह के हिसाब से घर बनवा लेते हैं। लेकिन आपको बता दें कि वास्तु के अनुसार, ऐसा करना गलत माना जाता है क्योंकि वास्तु में कई दिशा को अशुभ मना जाता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र में आज आचार्य श्री गोपी राम से जानिए घर के मुख्य दरवाजे पर खिड़की बनवाने के बारे में।
मुख्य दरवाजे पर खिड़की बनवाएं या न बनवाएं और बनवाएं तो कैसे और कितनी बनवानी चाहिए ? वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य दरवाजे पर खिड़की बनवाना अच्छा रहता है। मुख्य दरवाजे पर खिड़की बनवाने से घर में माहौल अच्छा बना रहता है और घर में सुख-शांति रहती है। अब हम आपको बताते हैं कि मुख्य दरवाजे पर किस तरह खिड़की बनवानी चाहिए।
🔑 जीवनोपयोगी कुंजियां ⚜️
ज्यादा नींद दूर करने के उपाय
रात में अच्छी नींद आए इसके लिए आप सोने से 1 घंटे पहले अपने मोबाइल और टीवी से दूरी बना लें।
रात के खाने में हल्का खाना खाएं। ऐसा करने से रात की नींद अच्छे से पूरी होगी और फिर आपको दिन से नींद नहीं आएगी।
अपने दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करें। कम से कम 15 मिनट हर दिन कसरत जरूर करें। इससे आपके अंदर दिनभर एनर्जी रहेगी और आप फिट रहेंगे।
अगर आपके पास दिन में कोई काम नहीं होगा और आप बिस्तर पर पड़े रहेंगे तो नींद आएगी। ऐसे में दिनभर खुद को कामों में बिजी रखें।
तनाव शरीर के लिए बहुत हानिकारक है, इससे दूरी बनाकर रखें।
अपने कीमती समय में से कुछ टाइम मेडिटेशन जरूर करें।
🥤 आरोग्य संजीवनी 🍶
किडनी खराब होने के लक्षण शरीर में सूजन किडनी हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को यूरिन के जरिए बाहर निकालने का काम करती है। लेकिन जब किडनी सही ढंग से काम नहीं कर पाती है, तो ये टॉक्सिन्स शरीर से बाहर नहीं निकल पाते हैं। जिससे एडिमा जैसी स्थिति हो जाती है। ऐसे में पैरों, टखनों और हाथों में कभी-कभी सूजन दिखने लगती है।
कमजोरी और भूख में कमी अगर किडनी सही से काम नहीं करेगी तो आपकी भूख में कमी हो जाएगी और आपका पेट हमेशा भरा हुआ महसूस होगा। खाना कम खाएंगे तो इससे आपका वजन भी घटने लगेगा और कमजोरी महसूस होने लगेगी।
त्वचा में रूखापन किडनी की समस्या के शुरुआती लक्षणों में शरीर में खुजली और रूखेपन का लक्षण भी देखने को मिलता है।
यूरिन की दिक्कतें शरीर में किडनी के ढंग से काम न करने पर पेशाब के रंग में भी बदलाव दिखने लगता है, इसके साथ ही कम पेशाब आना और पेशाब के साथ जलन महसूस होना भी किडनी खराब की समस्या का एक लक्षण है।
📖 गुरु भक्ति योग
आचार्य श्री गोपी राम ने बताया है कि जीवन में किन-किन अभ्यासों से हम सफलता हासिल कर सकते हैं. जैसे सच बोलना, बड़ों की आज्ञा मानना या सुबह जल्दी उठना. आचार्य ने सुबह जल्दी उठने के कई फायदे बताएं है। हमने इस भाग में आज हम जानेंगे कि सुबह उठकर व्यक्ति को किन 4 जरूरी कार्यों को करना चाहिए।
तैयार करें काम की रूपरेखा हमारे कहने के अनुसार जो दिन-भर में आपको क्या-क्या काम करना है उसकी रूपरेखा तैयार कर लें. इससे आपको ध्यान रहेगा कि किन कार्यों को दिनभर में पूरा करना है. इससे लक्ष्य प्राप्ति में आसानी होती है।
योग का ले सहारा इसलिए हमने बताया गया है कि निरोगी काया से सभी कार्य सफल होते हैं. इसलिए शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से योग को अपनाएं. सुबह उठकर योग करना न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है बल्कि मन को भी शांत करता है।
बना लें टाइम टेबल कहा जाता है कि जो लोग समय को महत्व नहीं देते हैं समय भी उनका साथ नहीं देता है. इसलिए इसलिए आचार्य श्री गोपी राम ने बताया है कि सुबह उठने के साथ अपने टाइम टेबल को लगातार फ़ॉलो करें. ऐसा करने से व्यक्ति जल्दी सफलता का मार्ग अपना लेता है।
करें खुद से वादा किसी भी सफलता को हासिल करते समय, जरूरी है कि वह अपने काम के प्रति निष्ठावान हो. इसलिए सुबह उठते ही अपना इरादा मजबूत कर लें, भगवान का ध्यान करें और अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें।
𖡼•┄•𖣥𖣔𖣥•┄•𖡼🙏🏻𖡼•┄•𖣥𖣔𖣥•┄•𖡼
👉🏽 जिनकी कुण्डली में चन्द्रमा की दशा चल रही हो उसे पूर्णिमा के दिन उपवास रखना अर्थात व्रत करना चाहिये। जिनके बच्चे कफ रोगी हों अर्थात सर्दी, जुकाम, खाँसी और निमोनियाँ समय-समय पर होती रहती हो उनकी माँ को वर्षपर्यन्त पूर्णिमा का व्रत करना और चन्द्रोदय के बाद चंद्रार्घ्य देकर व्रत तोड़ना चाहिये।
पूर्णिमा माता लक्ष्मी को विशेष प्रिय होती है। इसलिये आज के दिन महालक्ष्मी की विधिवत पूजा करने से मनोवान्छित कामनाओं की सिद्धि होती है। पूर्णिमा को शिवलिंग पर शहद, कच्चा दूध, बिल्वपत्र, शमीपत्र, फुल तथा फलादि चढ़ाकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से शिव की कृपा सदैव बनी रहती है। पूर्णिमा को शिव पूजन में सफ़ेद चन्दन में केशर घिसकर शिवलिंग पर चढ़ाने से घर के पारिवारिक एवं आन्तरिक कलह और अशान्ति दूर होती है।
जिस व्यक्ति का जन्म पूर्णिमा तिथि को होता है, वह व्यक्ति पूर्ण चन्द्र की तरह आकर्षक और मोहक व्यक्तित्व का स्वामी होता है। इनकी बुद्धि उच्च स्तर की होती है। ऐसे जातक अच्छे खान पान के शौकीन होते हैं तथा ये सदा ही अपने कर्म में जुटे रहते हैं। ऐसे लोग अत्यधिक परिश्रमी होते हैं और इसी वजह से धनवान भी होते हैं। परन्तु इनमें एक बहुत बड़ी कमी ये होती है, कि ये सदैव परायी स्त्रियों पर मोहित रहते हैं।

