मध्य प्रदेश

राज्य शिक्षा केंद्र की जिला प्रभारी ने बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान की गतिविधियों का किया निरीक्षण

सिलवानी । शुक्रवार को विकासखंड सिलवानी के प्राथमिक, माध्यमिक शाला का राज्य शिक्षा केंद्र की जिला प्रभारी श्रीमती रुचि सचान के द्वारा बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान की गतिविधियों का निरीक्षण किया गया। श्रीमती सचान के द्वारा बच्चों से गतिविधियां कराई एवं बताया कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत बच्चों को किस तरह पढ़ाना है इस दौरान जिला शिक्षा केंद्र से सहायक परियोजना समन्वयक अंबेश जी एनके शर्मा बीआरसीसी शैलेन्द्र यादव ने भी निरीक्षण किया। प्रयास पुस्तिका एवं दक्षता के बारे में डीआरजी महजबी सिद्दीकी, जितेंद्र मेहरा एवं संगीता नामदेव से चर्चा की और बताया कि शिक्षकों को अंकुर अभियान के तहत नौनिहाल बच्चों को। संख्या ज्ञान और अक्षर ज्ञान कराना है।
डीआरसीसी शैलेंद्र यादव ने बताया कि गतिविधि के माध्यम से शिक्षण कराने से बालक बेहतर तरीके से सीखेंगे।

Related Articles

Back to top button