बिजली विभाग के जेई रिश्वत की पहली किस्त लेते ड्राइवर सहित रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
इंदौर। मंगलवार को लोकायुक्त पुलिस ने एमपीईबी के जेई (जूनियर इंजीनियर) को दस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
आरोपी ने बिजली चोरी के प्रकरण में फरियादी से सेटलमेंट के नाम पर चालीस हजार की मांग की थी। वह रिश्वत की पहली किस्त लेते ड्राइवर सहित गिरफ्तार हो गया।
फरियादी सुजात खान ने बताया कि मार्च 2021 में उसके घर के मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने 82 हजार का चालान बनाया था। पैसे ना होने के कारण उसका बिजली कनेक्शन काट दिया गया था, जिसके बाद उसने 30 हजार रुपये जमा किए थे। इस पर उसकी बिजली चालू कर दी गई थी।
फरियादी ने आजाद नगर जोन पर पदस्थ गयाप्रसाद वर्मा के ड्राइवर ग्यासुद्दीन के माध्यम से संपर्क किया और 40 हजार में प्रकरण को निपटाने पर बात हुई। बाद में मामला 39 हजार में सेटल हो गया। इसी की 10 हजार रुपये की पहली क़िस्त देने फरियादी पहुंचा था। इस दौरान लोकायुक्त ने जेई को गिरफ्तार कर लिया।



