धार्मिक

जनकपुरी से बिहार कर अयोध्या वापिस लौटे जगत के पालनहार, विमान मे सवार होकर सभी को दिये दर्शन

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । अयोध्या धाम श्री देवजानकी रमण साला मंदिर गौरझामर से डोल ग्यारस को बारात के साथ ससुराल जनकपुरी गुगवारा पहुंचे राजा राम जानकी सरकार का ग्रामवासियो ने खूब स्वागत सत्कार किया तीन दिनो तक जनकपुरी मे विश्राम के उपरान्त सोमवार को वापिसी विदाई पूरे विधि विधान बाजे गाजे पूजा अर्चना आरती व प्रसाद वितरण से हुई। गुगवारा जनकपुरी से भगवान की पुनीत पावन शोभा यात्रा हांता पुराना बस स्टेण्ड, मेंन रोड हनुमान चौराहा, नया बस स्टैण्ड, मेंन मार्केट, नयापुरा, इतवारा बाजार, खेरमाता मंदिर होते हुए श्रीदेव जानकी रमण साला मंदिर पहुंची, जहां रास्ते भर दर्शन के लिये नर-नारी बच्चो की अपार भीड उमड पडी। भक्तजन हाथो मे पूजा की थाली आरती प्रसाद फूल माला लेकर पुष्प वर्षा कर विमान को रोककर आरती उतारते रहे। इस अवसर पर विशाल व भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमे पारम्परिक भजन कीर्तन मंडली, अखाडे, दलदल घोडी समूह, ढोल बताशे, लोक नृत्य दल झांकी नर्तक दल डीजे सहित हजारो की संख्या मे पैदल श्रद्धालु इसमे भक्ति भाव के साथ भजन गाते जयकारे लगाते हुए शामिल हुए जो आकर्षण का केन्द्र रहे।

Related Articles

Back to top button