घर में घुसकर जेवरात नगदी 50 हजार चोरी के ले गए अज्ञात चोर

ब्यूरो चीफ,: भगवत सिंह लोधी
जबेरा । दमोह जिले जबेरा थाना क्षेत्र की सिग्रामपुर चौकी के तिलगुवा में बेखौफ चोरों ने रविवार सोमवार की दरयानी रात्रि में घर में घुसकर जेवरात, नगदी पार कर दिए, पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया ने बताया कि भानु ठाकुर पिता जवाहर ठाकुर निवासी तिलगुवां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है. उन्होंने बताया रविवार की देर रात तक घर में विराजमान भगवान गणेश की पूजा अर्चना में लगे हुए थे और मेरी पत्नी बगल के कमरे में सो रहे थे. सुबह उठकर मेरी मां पीछे गई तब देखा दरवाजे खुले हुए थे. वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी आवाज सुनकर घर के सभी लोग उठ गए और देखा तो ड्रिल मशीन द्वारा दीवाल बड़ा छेद किया गया था और दरवाजे में भी ड्रिल मशीन के द्वारा छेद किया गया था. घर से अलमारी गायब मिली आगे चलकर देखा तो घर के पीछे खेत में अलमारी पड़ी हुई थी, इसके आगे आधा किलोमीटर पर भैंसा घाटी का रोड पर भी कुछ सामान बिखरा पड़ा हुआ था. अलमारी में रखे मां भाभी बहन बच्चो के नए पुराने सोने चांदी के जेवरात गायब थे और नगदी करीब 50000 भी अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं। जिसकी सूचना पर सिग्रामपुर चौकी प्रभारी आलोक तिरपुडे ने मौके पर पहुंचकर चोरी की इस घटना की जांच बारीकी से करने के बाद फिंगर एक्सपर्ट टीम से रूबी चौहान ने मौके पर पहुंचकर फिंगर एकत्रित किए गए हैं। जिसकी मदद से चोरों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.
सिग्रामपुर चौकी प्रभारी आलोक तिरपुड़े ने बताया सोमवार की सुबह भानु पिता जवाहरसिंह ने चौकी आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है, उसके घर में घुसकर अज्ञात चोरों के द्वारा सोने चांदी के गहने और कुछ नगदी चोरी कर ले गए हैं. जिसकी रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज करते हुए मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया गया है. और फिंगर एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया था, चोरों की पताशा जी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं.उम्मीद है शीघ्र अज्ञात चोरों का पता लगाकर चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।



