मध्य प्रदेश

खाद से भरा ट्रक पलटा, लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

ड्राइवर घायल, हॉस्पिटल में भर्ती
फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

सिलवानी। बुधवार की सुबह राजमार्ग 44 गैरतगंज गाडरवारा के जमुनिया घाट के मोड़ पर खाद से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और आग लग गई, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान।सूचना मिलने पर सिलवानी पुलिस मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड से आग पर काबू पाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह लगभग 10:30 बजे अमन ट्रांसपोर्ट का ट्रक क्रमांक एमपी 49 एच 1144 का चालक हंसराज ठाकुर उम्र 50 साल इंदौर से खाद भरकर नरसिंहपुर जा रहा था कि राजमार्ग 44 के जमुनिया घाट के अंधे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया और आग लग गई, और देखते देखते आग ने भीषण रूप के लिया। ड्राइवर हंसराज ने कूदकर बचाई। वही ट्रक में रखी खाद घाट में बिखर गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी डीपी सिंह स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और नगर परिषद सिलवानी की फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया।
ड्राइवर हंसराज ठाकुर को सिविल हॉस्पिटल सिलवानी भेजा गया जहा उसके हाथ और पैर में चोट होने पर भर्ती कर इलाज किया जा रहा हैं। जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार भारत मांडरे भी घटना स्थल पहुंचे। पुलिस और नगर परिषद के कर्मचारियों की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। वही पितृमोक्ष अमावस्या होने से राजमार्ग पर काफी यातायात होने से पुलिस को व्यवस्था बनाने में पसीना बहाना पड़ा।
ड्राइवर हंसराज ठाकुर ने बताया कि मैं इंदौर से खाद लेकर नरसिंहपुर जा रहा था कि ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर पलट गया और आग लग गई। मैंने कूदकर जान बचाई है। मेरे हाथ पैर में चोट है। मैं ट्रक में अकेला ही था।
थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि जमुनिया घाट पर ट्रक पलटने एवं आग लगने की सूचना पर मौके पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा और फायर ब्रिगेड से आग पर काबू पाया गया। ड्राइवर को चोट होने पर सिविल हॉस्पिटल सिलवानी में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। ड्राइवर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Related Articles

Back to top button