मध्य प्रदेश

ओपन जिम पार्क के उपकरण खड़े खड़े ही होने लगे क्षतिग्रस्त

दो साल बाद भी आम नागरिकों को नही खोला पार्क
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । ओपन जिम पार्क शुरू होने से पहले ही उपकरण खराब होने लगे वही कुछ एक्सरसाइज मशीनों मैं जंग लगकर टूटकर गिरने लगे है। नगर के सीएम राइस स्कूल के प्रांगण मैं विगत तीन साल पहले नगर पालिका द्वारा इस ओपन जिम पार्क का निर्माण कार्य कराया था। जिसका उद्धघाटन विगत दो साल पहले हुआ था। उद्धघाटन के बाद भी इस जिम पार्क को आम नागरिकों को खोला नही गया।
लेकिन इस जिम में लगे व्यायाम के उपकरण बिना उपयोग के खड़े ही खड़े खराब होने लगे है।
लोगों का कहना है कि ओपन जिम में आठ मशीने हैं,बच्चों के लिए रिसक पट्टियां, लगाई गई थी,जिनका उपयोग नही होने से लाखों रुपए के उपकरण खराब हो रहे है।
नगर के नागरिकों का कहना है कि यह ओपन जिम पार्क आम नागरिकों के लिए सुबह एवं शाम दो-दो घंटे के लिए खोल देना चाहिए जिससे शुगर बीपी वाले मरीज इन उपकरणों से एक्सरसाइज योगा एवं टहल सके। नही तो यह पार्क बिना खुले ही क्षतिग्रस्त हो जायेगा। वही जो असामाजिक तत्व इस जिम को क्षति पहुँचाए उनके ऊपर सख्त करवाई हो जिससे वह शासकीय संपति को भविष्य मे क्षति न पहुँचा सके। लोगों का यह भी कहना है कि ओपन जिम पार्क मैं मौटे लोहे के एंगल लगाए जाएं जिससे उपकरण बार बार क्षतिग्रस्त नही होंगे, अभी पाइप के उपकरण लगाए गए है,जो बिना उपयोग किए ही क्षतिग्रस्त हो गए है।

Related Articles

Back to top button