मध्य प्रदेश

नगर परिषद बरेली मे पदस्थ मुकेश वर्मा हुए सम्मानित

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । कार्यालय नगर परिषद बरेली में संचालित जन कल्याणकारी योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, स्वरोजगार योजना, स्व सहायता समूह का गठन, निर्वाचन एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में जिले में प्रथम स्थान हासिल करने पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर परियोजना प्रभारी मुकेश कुमार वर्मा एवं उनकी टीम को अनुविभागीय अधिकारी संतोष मुद्गल एवं नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए आगे भी इसी निष्ठा के साथ कार्य करते रहने एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही साथ मुकेश वर्मा के स्व दादा जो की स्वतंत्रता संग्राम सैनानी थे देवकरण वर्मा को भी याद करते हुए उनके द्वारा किए गए परिश्रम योगदान को भी सम्मान दिया गया। वही मुकेश कुमार वर्मा ने सभी वरिष्ठ अनुविभागीय अधिकारी संतोष मुदगल, नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी, उपाध्याक्ष नेपालसिंह राजपूत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरिशंकर वर्मा को धन्यवाद ज्ञापित किया, जिसमे विशेष रूप से जिला शहरी विकास अभिकरण में पदस्थ परियोजना अधिकारी पीएम स्वनिधि योजना के नोडल अधिकारी सिटी मिशन मैनेजर मिस्बाह निज़ामी का भी नगर परिषद का हमेशा मार्गदर्शन प्रदान करते हुए लक्ष्यों की पूर्ति कराए जाने पर आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button