नैशनल मास्टर चैपियनशिप में अरविंद सिंह ने जीते दो पदक
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । उप जेल में प्रहरी के पद पर पदस्थ अरविंद सिंह ठाकुर को 45 वीं नेशनल मास्टर एथेलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 जो कोलकाता पश्चिम बंगाल में मास्टर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 14 फरवरी से 19 फरवरी तक आयोजित की गई थी । जिसमें अरविंद सिंह ठाकुर ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुई 800 मी. रेस में गोल्ड मैडल एवं 4 × 400 रिले रेस में ब्राउन्ज मेडल जीतकर शहर सहित रायसेन जिले का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में 28 राज्यों को करीब साढ़े तीन हजार खिलाडियों ने भाग लिया था।
अरविंद सिंह ठाकुर 2023 मे एशियन मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप मैं भारत का प्रतिनिधित्व करेगें । अरविंद सिंह ठाकुर इससे पहले भी नेशनल चैंपियनशिप में प्रदेश को रजत पदक, ब्राउज़ पदक दिला चुके है।
उनकी इस कामयाबी पर जिला खेल अधिकारी जलज चतुर्वेदी, राजेश यादव, एसडीएम अभिषेक चौरसिया, एसडीओपी सुनील कुमार वरकडे, तहसीलदार एनएस परमार, टीआई राजपाल सिंह जादौन, जेलर कमल किशोर कोली, एसआई मकरंद सिंह ठाकुर, राहुल भिड़े, एएसआई अमृत लाल मालवीय, अरविंद पाठक, अशोक पाठक, ग्रेकगोरी कुजुर, खेल ब्लॉक समन्वयक सुभाष रायकवार एवं खेल संघ ने बधाई दी है।



