मध्य प्रदेशराजनीति

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा एवं महिला मोर्चा की संगठनात्मक बैठक संपन्न

सिलवानी। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा एवं महिला मोर्चा की संयुक्त संगठनात्मक बैठक नगर में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष रणवीर सिंह चौधरी एवं भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सीमा चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
बैठक में दोनों मोर्चों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
वक्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा पार्टी की रीति-नीति एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सिलवानी भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर नायक, प्रतापगढ़ मंडल अध्यक्ष पप्पू ठाकुर, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व मंडल अध्यक्ष रूपा कुशवाहा, बसंती बाई, सविता चौधरी, हरि बाई, भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रवि मांडरे, लखन चंदेल, गोवर्धन चौधरी, संतोष रघुवंशी, बृजेंद्र रघुवंशी,
भाजपा महिला मोर्चा सरिता साहू, नीतू सोनी, शालू साहू
एल्डरमैन तुलसी यादव, गुड्डा चढार, पार्षद बाबू ठाकुर, लखन मेहरा, मदन राय, अखिलेश शर्मा, जगदीश जाटव, कमलेश जाटव, नर्वदा जाटव सहित महिला मोर्चा एवं एससी मोर्चा के भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button