अभाविप द्वारा गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सभी शिक्षक जनों का तिलक एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी

सिलवानी । अखिल भारतीय विधार्थी परिषद सिलवानी द्वारा शासकीय महाविद्यालय में सभी शिक्षक जनों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएँ देते हुए सभी शिक्षकों का तिलक और मुँह मीठा कराया गया। और शिक्षक गुरु के महत्व को सभी विद्यार्थीओ के समक्ष रखा गया। जय यादव भाग संयोजक ने बताया कि गुरु वह होते है प्रकाश: जो हमें अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते और जीवन की कठिन परिस्थितियों में हम उन सभी समस्याओं का समाधान करना सीखते है जो हमें सही और गलत की पहचान कराकर जीवन को एक उचित दिशा प्रदान करते है। विभिन्न रूपो में हमे अपने जीवन में गुरु मिलते जैसे स्कूल के शिक्षक, कला-संगीत सिखाने वाले या आत्म-ज्ञान व अध्यात्म का बोध कराने वाले संत हो सकते हैं।गुरु के मार्गदर्शन बिना हम इस भवसागर को पार नहीं कर सकते न ही गुरु बिन हम अपने जीवन का लक्ष्य प्राप्त कर सकते। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य समस्त शिक्षक गण समस्त परिषद कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।



