ज्योतिष

Aaj ka Panchang आज का पंचांग शुक्रवार, 21 जुलाई 2023

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
✦••• जय श्री हरि •••✦
🧾 आज का पंचाग 🧾
शुक्रवार 21 जुलाई 2023

21 जुलाई 2023 दिन शुक्रवार को अधिक श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत है। आप सभी सनातनियों को वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत की हार्दिक शुभकामनायें।।
ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ॥
🌌 दिन (वार) – शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख से भगवान विष्णु पर जल चढ़ाकर उन्हें पीले चन्दन अथवा केसर का तिलक करें। इस उपाय में मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं।
शुक्रवार के दिन नियम पूर्वक धन लाभ के लिए लक्ष्मी माँ को अत्यंत प्रिय “श्री सूक्त”, “महालक्ष्मी अष्टकम” एवं समस्त संकटो को दूर करने के लिए “माँ दुर्गा के 32 चमत्कारी नमो का पाठ” अवश्य ही करें ।
शुक्रवार के दिन माँ लक्ष्मी को हलवे या खीर का भोग लगाना चाहिए ।
शुक्रवार के दिन शुक्र ग्रह की आराधना करने से जीवन में समस्त सुख, ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है, दाम्पत्य जीवन सुखमय होता है बड़ा भवन, विदेश यात्रा के योग बनते है।
🔮 शुभ हिन्दू नववर्ष 2023 विक्रम संवत : 2080 नल, शक संवत : 1945 शोभन
🌐 संवत्सर नाम अनला
🔯 शक सम्वत : 1945 (शोभकृत् संवत्सर)
☸️ काली सम्वत् 5124
🕉️ संवत्सर (उत्तर) पिंगल
☣️ आयन – दक्षिणायन
☀️ ऋतु – सौर वर्षा ऋतु
⛈️ मास – श्रावण मास
🌓 पक्ष – शुक्ल पक्ष
📆 तिथि : श्रावण मास शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि 06:58 AM तक उपरांत चतुर्थी
✏️ तिथि का स्वामी – चतुर्थी तिथि के स्वामी भगवान गणपति जी और पंचमी तिथि के स्वामी नाग देवता जी है।
💫 नक्षत्र : नक्षत्र मघा 01:58 PM तक उपरांत पूर्व फाल्गुनी
🪐 नक्षत्र स्वामी : मघा नक्षत्र सूर्य की सिंह राशि में आता है। नक्षत्र स्वामी केतु है। तथा नक्षत्र के देवता होते हैं पितर।
🔔 योग : व्यातीपात योग 12:24 PM तक, उसके बाद वरीयान योग
प्रथम करण : गर – 06:58 ए एम तक
द्वितीय करण : वणिज – 08:12 पी एम तक
🔥 गुलिक काल : – शुक्रवार को शुभ गुलिक प्रात: 7:30 से 9:00 तक ।
⚜️ दिशाशूल – शुक्रवार को पश्चिम दिशा का दिकशूल होता है।यात्रा, कार्यों में सफलता के लिए घर से दही में चीनी या मिश्री डालकर उसे खाकर जाएँ ।
🤖 राहुकाल -दिन – 10:30 से 12:00 तक राहु काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए |
🌞 सूर्योदयः- प्रातः 05:19:00 A.M
🌅 सूर्यास्तः- सायं 06:41:00 P.M
👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त : 04:14 ए एम से 04:55 ए एम
🌇 प्रातः सन्ध्या : 04:34 ए एम से 05:36 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : 12:00 पी एम से 12:55 पी एम
🔯 विजय मुहूर्त : 02:44 पी एम से 03:39 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : 07:17 पी एम से 07:38 पी एम
🏙️ सायाह्न सन्ध्या : 07:19 पी एम से 08:20 पी एम
💧 अमृत काल : 11:16 ए एम से 01:04 पी एम
🗣️ निशिता मुहूर्त : 12:07 ए एम, जुलाई 22 से 12:48 ए एम, जुलाई 22
❄️ रवि योग : 01:58 पी एम से 05:37 ए एम, जुलाई 22
💥 स्थायीजय योग – 21 जुलाई को पूरा दिन, पूरी रात पार कर 22 जुलाई सुबह 5 बजकर 37 मिनट तक
🚓 यात्रा शकुन-शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
👉🏽 आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
🤷🏻‍♀️ आज का उपाय-बहते जल में श्वेत चन्दन प्रवाहित करें।
🪵 वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
⚛️ पर्व एवं त्यौहार : विनायक चतुर्थी, भारत की संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज को मंजूरी दिवस, स्वतंत्रता सेनानी जयरामदास दौलतराम जयन्ती, गीतकार आनंद बख्शी जन्म दिवस, प्रसिद्ध गायिका गंगूबाई हंगल स्मृति दिवस, शहीद दिवस, बेल्जियम राष्ट्रीय दिवस, मुक्ति दिवस – गुआम, नस्लीय सुलह दिवस – सिंगापुर, मूल समाप्ति्
✍🏼 विशेष – चतुर्थी तिथि को मूली एवं पञ्चमी तिथि को बिल्वफल त्याज्य बताया गया है। इस चतुर्थी तिथि में तिल का दान और भक्षण दोनों त्याज्य होता है। इसलिए चतुर्थी तिथि को मूली और तिल एवं पञ्चमी को बिल्वफल नहीं खाना न ही दान करना चाहिए। चतुर्थी तिथि एक खल और हानिप्रद तिथि मानी जाती है। इस चतुर्थी तिथि के स्वामी गणेश जी हैं तथा यह चतुर्थी तिथि रिक्ता नाम से विख्यात मानी जाती है। यह चतुर्थी तिथि शुक्ल पक्ष में अशुभ तथा कृष्ण पक्ष में शुभफलदायिनी मानी गयी है।
🏝️ Vastu tips 🗺️
वास्तु अनुसार इस पौधे को अगर घर में लगाया जाए तो इससे आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलता हैं स्नेक प्लांट को हमेशा ही दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए माना जाता है कि इस दिशा में लगाने से इस पौधे के प्रभाव में वृद्धि होती हैं जिससे यह और अधिक सकारात्मक परिणाम प्रदान करता हैं।
यह पौधा घर में शुद्धता का संचार करता हैं ऐसे में इसे घर के प्रमुख स्थानों पर रखने से घर में हमेशा शुद्धि बनी रहती हैं और सकारात्मकता का वास होता हैं। इसके अलावा अगर स्नेक प्लांट को अपने आसपास रखा जाए तो इससे सेहत भी बेहतर बनी रहती हैं वही नौकरी कारोबार में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करने व तरक्की हासिल करने के लिए भी आप इस पौधे को कार्यस्थल पर लगा सकते हैं।
♻️ जीवनोपयोगी कुंजियां ⚜️
हार्ट अटैक आने से पहले कौन-से 3 संकेतों को नज़र अंदाज़ नहीं करना चाहिए?
ऐसे तीन संकेत जो आपकी जान बचा सकते हैं। इसे कभी भी नजर अंदाज नहीं करना चाहिए, जो इस प्रकार हैं:-

  1. जब आप पैदल चलते हैं तो आप को पहले से अधिक पसीना आने लगता है।
  2. सांस लेने में दिक्कत आने लगती है।
  3. छाती और बाएं कंधे में दर्द होने के बाद धीरे-धीरे हाथों की तरफ दर्द जाने लगता है।
    इस तरह के संकेतों को नज़र अंदाज़ न करें और तुरंत ही डाक्टर से संपर्क करें।
    🧅 आरोग्य संजीवनी 🧄
    प्याज और लहसुन खाना बंद करने से क्या होता है-1. क्या कहता है आयुर्वेद? आयुर्वेद की मानें तो, प्याज और लहसुन न खाने से आपके शरीर को कई प्रकार से फायदे हो सकते हैं। दरअसल, प्याज और लहसुन दोनों ही तीखी गंध जैसी विशेषताओं के कारण ये राजसिक भोजन की श्रेणी में आते हैं। राजसिक भोजन राजस गुण को जगाता है, जिससे मन में क्रोध, ईर्ष्या, घमंड, प्रचार की चाह, आत्मकेंद्रितता और सांसारिक सुखों की इच्छा बढ़ती है। इसके अलावा ये एलियम परिवार से संबंध रखता है और फेनोलिक फाइटोकेमिकल्स में बहुत समृद्ध हैं, जो शरीर में एंड्रोजेनिक, यानी यौन उत्तेजक पदार्थ के रूप में कार्य करते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, इन दोनों यानी प्याज और लहसुन का उपयोग यौन शक्ति बढ़ाने और बांझपन को दूर करने के लिए किया जाता है। इन्हें खाने से केंद्रीय तंत्रिका तंत्र सीधे उत्तेजित होता है।
    1 महीने तक प्याज लहसुन छोड़ने के फायदे- 1महीने तक प्याज लहसुन छोड़ने से आपका शरीर डिटॉक्सिफिकेशन मोड में चला जाता है और फिर ये शरीर में जमा फैट और एनर्जी का ज्यादा इस्तेमाल करता है। ये एक प्रकार से शरीर के लिए स्क्रबिंग और क्लीनजिंग का काम करता है। इससे मोटापा, शुगर और पेट की समस्याएं कंट्रोल में रहती हैं। इसके अलावा ये आपकी सोच में भी बदलाव लाता है, आप शांत हो जाते हैं और आप बेहतर महसूस करते हैं।
    📖 गुरु भक्ति योग 🕯️
    आचार्य श्री गोपी राम ने अपने जीवन के अनुभवों को शास्त्र में पिरोया है जिसका अनुसरण मनुष्य को सफल और सुख प्रदान करता हैं।हमने मानव जीवन से जुड़ी हर छोटी बड़ी बात पर अपने विचार रखें।
    जिसका पालन व्यक्ति को मान सम्मान और सुख प्रदान करता हैं। महिला पुरुष का अच्छा और मजबूत चरित्र घर को स्वर्ग बना देता हैं। हमने ने महिलाओं के चरित्र को लेकर भी कई अहम बातें बताई हैं। कुछ खास तरह की महिलाओं के साथ से हर किसी को बचना चाहिए। वरना जीवन बर्बाद होना तय हैं तो आज हम आपने इस लेख द्वारा इसी विषय पर चर्चा कर रहे हैं।
    आचार्य श्री गोपी राम केअनुसार ऐसी महिला जिसका चरित्र ठीक ना हो, बदतमीज और रुखा व्यवहार करने वाली हो ऐसी महिला के साथ किसी सभी तरह का रिश्ता नहीं रखना चाहिए क्योंकि ये महिलाएं व्यक्ति के अच्छे भले जीवन को नरक बना देती हैं साथ ही इन महिलाओं का साथ पूरे परिवार की बदनामी का कारण भी बन सकता हैं। इसके अलावा जो महिलाएं घर आए मेहमानों का स्वागत नहीं करती हैं बड़े बुजुर्गों का सम्मान नहीं करती हैं। ऐसे महिलाओं के कारण परिवार और रिश्तेदार दूर हो सकते हैं साथ ही साथ इनके इसी व्यवहार के कारण परिवार की बदनामी भी हो सकती हैं।
    हमारी नीति कहती हैं कि जो महिला अशिक्षित हो, बेवजह धन खर्च करती हैं और संतान को अच्छे संस्कार ना दें। ऐसी महिला भी परिवार के लिए ठीक नहीं मानी जाती है। ऐसी महिलाएं परिवार को आर्थिक तौर पर कमजोर कर देती हैं साथ ही साथ संतान की सही परवरिश ना करके भी बड़ा नुकसान करती हैं। इसके अलावा दुष्ट और लालची महिलाओं से भी दूर रहना चाहिए। वरना आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।
    ※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
    ⚜️ चतुर्थी तिथि में तिल कादान और भक्षण दोनों भी त्याज्य है। आज गणपति, गजानन, विघ्नहर्ता श्री गणेशजी की पूजा का विशेष महत्त्व है। आज गणपति कीपूजा के उपरान्त मोदक, बेशन के लड्डू एवं विशेष रूपसे दूर्वादल का भोग लगाना चाहिये इससे मनोकामना की सिद्धि तत्काल होती है।
    ज्योतिष शास्त्रानुसार जिस व्यक्ति का जन्म चतुर्थी तिथि को होता हैवह व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है। चतुर्थी तिथि में जन्म लेने वाला व्यक्तिबुद्धिमान एवं अच्छे संस्कारों वाला होता है। ऐसे लोग अपने मित्रों के प्रति प्रेमभाव रखते हैं तथा इनकी सन्तानें अच्छी होती है। इन्हें धन की कमी का सामना नहीं करनापड़ता है और ये सांसारिक सुखों का पूर्ण उपभोग करते हैं।

Related Articles

Back to top button