जैन मुनि की निर्मम हत्या के विरोध में सकल दिगम्बर जैन समाज बम्होरी ने सौपा ज्ञापन
रिपोर्टर : मदन वर्मा
बम्होरी । कर्नाटक के चिकोडी तालुक में आनंदी पर्वत पर स्थित जैन तीर्थ पर विराजमान जैन महाराज आचार्य 108 कामकुमार जी मुनिराज की विदित दिनों निर्मम हत्या कर हत्यारो ने मृत शरीर के टुकड़े टुकड़े कर बोर बेल में डाल दिये थे। इस दुखद हत्या जिसमे सम्पूर्ण भारत ही नही अपितु विश्व के जैन समाज मे रोष व्याप्त है। इसी के विरोध में गुरुवार को सकल दिगम्बर जैन समाज कस्वा बम्होरी द्वारा महा महिम राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार बलवीरसिंह राजपूत को विशाल मौन रैली निकालकर ज्ञापन सौपा गया।
ज्ञापन में उल्लेख है कि शीघ्र जैन मुनि आचार्य 108 कामकुमार नंदी जी मुनिराज की हत्या हत्या की साजिश का जल्द खुलाशा किया जाए। मामला फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाये जाने एवं समाज की सुरक्षा हेतु जैन संरक्षण बोर्ड की गठन जैसी 6 मांगो को लेकर ज्ञापन सौपा गया। इस विशाल मौन जुलूस में महिलाएं बच्चे सहित कस्वा के सभी संगठन के लोग सम्मिलित हुए।



