मध्य प्रदेश

चोरों ने पान की गुमटी पर बोला धावा, किया हाथ साफ

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । नगर के संजय नगर चौराहे पर एक पान की गुमटी पर चोरों ने किया हाथ साफ ।
फरियादी छोटू लोधी ने बताया कि कल रात 8 बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे और कल रात हमारी दुकान की चोरी हो गई है। लगभग 8 हजार रुपए का सामना दुकान में भरा हुआ था और ₹7000 नगदी रखे हुए थे सब मिलकर 15-16 हजार रुपए की चोरी हुई है और चोरों ने गुमटी के ताले तोड़ने की बहुत कोशिश की लेकिन ताले नहीं टूटे तो चोरों ने गुमटी के कुंदा तोड़ दिए और सामान ले गए हमने सुबह आकर देखा तो हमारी दुकान के कुंदा टूटे हुए थे हमारी गुमटी में राजश्री और विमल लहर गुटका सुपाड़ी जर्दा ऐसे सब मिलकर ₹8000 का सामान चोरी हुआ है।

Related Articles

Back to top button