मध्य प्रदेश
पुलिस कर्मचारियों के स्थानांतरण पर दी विदाई

सिलवानी । पुलिस थाना सिलवानी में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक संतोष रघुवंशी एवं आरक्षक गोविन्द डोडवे का स्थानांतरण होने नगर के समाजसेवियों ने भावभीनी विदाई दी।
ज्ञातव्य हो कि सिलवानी थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक संतोष रघुवंशी का सिलवानी से बरेली एवं आरक्षक गोविन्द डोडवे का सिलवानी एसडीओपी कार्यालय रायसेन स्थानांतरण किया गया है। सोमवार लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में समाजसेवी दिनेश चौरसिया, रिंकू श्रीवास्तव, फहीम मंसूरी, सुशील शुक्ला, शुभम शर्मा, आनंद सहारिया नीलमणि शुक्ला, मनोज यादव, प्रहलाद नेमा आदि ने तिलक, श्रीफल भेंटकर शाल ओढ़ाकर भावभीनी विदाई दी।।



