मध्य प्रदेश

अभाविप ने पुतला दहन कर किया विरोध प्रदर्शन

सिलवानी । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ईकाई सिलवानी द्वारा जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ कायराना आतंकी हमले के विरोध में बजरंग चौराह पर पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन किया। पाकिस्तान मुर्दावाद और आतंकवाद मुर्दावाद के लगे नारे। अभाविप भाग संयोजक जय यादव ने बताया कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ नृशंस आतंकी हमला अत्यंत निंदनीय एवं संतापजनक है। हम घटना में मृत हुए सभी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। यह हमला देश की एकता व अखंडता पर प्रहार करने का दुःसाहस है विद्यार्थी परिषद कड़ी निंदा करती है और शासन से माँग करती है की जल्द से जल्द आतंकियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जाए ताकि भविष्य में एसा दोबारा न हो। आतंकियों के पाकिस्तान में बैठे आकाओ तक भारत की तरफ़ नज़र उठाने की हिम्मत न हो। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र व परिषद कार्यकर्ता एवं नगर के सभी हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button