जनपद जबेरा में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 7 करोड़ 62 लाख रुपए की राशि से हुए 118 कार्य

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । दमोह जिले जनपद पंचायत जबेरा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गंगाजल संवर्धन अभियान की शुरुआत की थी जो 5 जून से 16 जून तक अभियान चलना था इसके अंतर्गत मध्य प्रदेश में जल संवर्धन हेतु विभिन्न कार्य किए जाने थे।जिसमे जल के संरक्षण के लिए जल स्रोतों के रखरखाव व साफ सफाई श्रम दान से करनी है ब अभियान की शुरुआत में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भारतीय संस्कृति में पृथ्वी पर्वत नदी पेड़ पौधे की महत्वता का जिक्र किया था। गंगा जल संवर्धन योजना अंतर्गत कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर व जिला पंचायत सीईओ अर्पित वर्मा के निर्देशन में लगातार विभिन्न ग्राम पंचायत में गंगा जल संवर्धन अभियान अंतर्गत श्रमदान कर कार्य किया रही है।जनपद पंचायत जबेरा की 70 ग्राम पंचायत में जल गंगा संवर्धन योजना के अंतर्गत काम किए गए। जनपद पंचायत जबेरा सीईओ रामेश्वर पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद पंचायत जबेरा में अभी तक जितने भी जल स्रोत संबंधित निर्माण कार्य हुए हैं जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 70 ग्राम पंचायत में 7 करोड़ 62 लाख रुपए की राशि से पर्कुलेशन टैंक, कपिलधारा, तालाब जीरोद्धार, तालाब नवीनीकरण, स्टाफ डेम, तालाब जल क्षमता, चेक डैम, खेत तालाब ग्रेवियन, गली प्लग, रिचार्ज पीट आदि का निर्माण विभिन्न ग्राम पंचायत में किया है जिससे जल भराव होगा। व जल का उपयोग लंबे समय तक कर सकते हैं इससे मवेशियों को पानी उपलब्धता, किसानों को सिंचाई हेतु पानी व लोगों को उपयोग के लिए पानी उपलब्ध रहेगा।



