पर्यावरणमध्य प्रदेश

बृहद स्तर पर एक जुलाई को पौधारोपण के लिए बनाई कार्य योजना

सभी विभागों के प्रमुखों की एसडीएम ने बैठक ली
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । एसडीएम सौरभ मिश्रा एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी अरविंद अहिरवार के द्वारा अनु विभाग क्षेत्र में बृहद स्तर पर पौधारोपण किए जाने को लेकर कार्य योजना बनाई है । जिसके तहत वन महोत्सव के साथ ई पैमाने पर फल एवं छायादार पौधों का रोपण किया जाएगा, साथ ही पौधों को पोषित करने के लिए एक-एक व्यक्ति पेड़ पालक बनाकर उनके पोषण की जिम्मेदारी सौंप जाएगी।
इसी तारतम्भ में सोमवार को एसडीएम कार्यालय में एसडीएम सौरभ मिश्रा की अध्यक्षता में सभी विभागों के प्रमुखों की बैठक संपन हुई।
एसडीएम ने कार्य योजना पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पौधों को पोषित करके पेड़ बनाने के लिए एक- एक व्यक्ति को पलक पद पर तैनात किया जाएगा ताकि बच्चों के समान वह पौधों को पाल-पोसकर एक विकसित पेड़ में परिवर्तित कर सके। इसके लिए उधान विभाग एवं वन विभाग द्वारा फल एवं छायादार पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे ।विभिन्न प्रजातियों के पौधे सभी शासकीय कार्यालयों में रिक्त भूमि पर रोपित किए जाएंगे।
अभियान 1 जुलाई से बृहद पौधारोपण के साथ प्रारम्भ होगा। प्रथम चरण में शासकीय महाविद्यालय, उत्कृष्ट स्कूल, कृषि उपज मंडी प्रांगण में सो सो पौधे
पीएचई कार्यालय प्रांगण 30, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में 50, तहसील परिसर में 207 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 50 कवार्ड केंद्रों में मुनगा, जामुन, अमरूद, आम, आंवला, केले के 50- 50 पौधों का रोपण किया जाएगा। वहीं मुक्तिधाम, कब्रिस्तान, गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल, शासकीय स्कूलों में देवलापुर, सुमेर, बांसादेही, बड़गवां, तुलसीपार, पड़रिया राजाधार, सुनेहरा इत्यादि के स्कूल प्रांगण के साथ गौशालाओं तथा सभी ग्राम पंचायतों पर सो सो पौधों का रोपण किया जाएगा। वहीं नगर में बंद पड़े बीएसएनएल कार्यालय के प्रांगण को भी शामिल किया गया है।
इसके अतिरिक्त निजी वेयर हाउस एवं सड़क किनारे स्थित भूमि के भूमि स्वामियों को भी इस अभियान में शामिल किया जा रहा है ।
एसडीएम सौरभ मिश्रा एवं रेंजर अरविंद अहिरवार ने बताया कि संयुक्त रूप से यह कार्य योजना बनाई है कि जितने भी पौधे विभाग लगाएंगे उनकी जिओ टैग से निगरानी की जाएगी और 6 महीने बाद उनकी फाइनल रिपोर्ट बनेगी कि कितने पौधे बचाए गए । जितने पौधे बचा सके उतने ही रोपित करके पोषित किए जाएं।
इस बार हर विभाग पौधारोपण करने के साथ उनके पोषण की जिम्मेदारी लेगा और उन पौधों की देखभाल भी करेगा ।
उन सबमें जिओ टेग के माध्यम से वन विभाग विशेष निगरानी रखेगा । पौधे लगाए तो जाएंगे पर उन्हें बचाया भी जाएंगा । जितने आप बचा सके ,उतने पौधे देने की कार्य योजना है ।
दशहरे मैदान में लगे मीना बाजार में वन विभाग अपना स्टाल लगाएगा । जहां पर आने जाने वाले लोगों के लिए निशुल्क पौधा वितरण करेगा और उसके साथ देशी जड़ी बूटियां, अर्जुन की छाल, बहेड़े के फल भी वितरण करेगा। वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी लोगों को बताएंगे पौधे लगाने का महत्व एक पौधा हमें क्या-क्या देता है इसकी जानकारी भी मीना बाजार में स्टॉल पर उपलब्ध रहेगी ।
आंगनबाड़ी केंद्रों एवं स्कूलों में विशेष रूप से मुनगा का पौधा वितरण के साथ उन्हें रोपित कराया जाएगा ।
वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के लिए भी मुनगे के पौधे दिए जाएंगे ताकि किसान उसे लगाकर उसकी देखभाल कर वृक्ष बना सके, उसके बाद मुनगा बड़ा होकर फल फूल से वह अपना बिजनेस भी कर सकेंगे। इसमें मैग्नीशियम, कैल्शियम, जिंक, आयरन और फॉस्फोरस भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इससे ब्लड प्रेशर से लेकर हड्डियों के रोग में फायदा पहुंचता है। आगे बताया कि मुनगा के पत्तों, फूल और ड्रमस्टिक यानी फली स्वाद के साथ-साथ कई बीमारियों में कारगर है। इसमें भारी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।

Related Articles

Back to top button