मध्य प्रदेश

श्री सदगुरु कबीर प्रकटोत्सव मनाया

ब्यूरो चीफ: शब्बीर अहमद
बेगमगंज । श्री सदगुरु कबीर के 627 वें प्रकट दिवस पर कबीरपंथी समाज के अनुयायियों के द्वारा कबीर मंदिर में प्रकटोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सद्गुरु की आरती पूजन की गई।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ बाबूलाल पंथी के द्वारा एएमटीएल अंडर 23 क्रिकेट में चयनित हुए रानू पंथी और सांचेत का हार फूल शाल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। समाज अध्यक्ष रवि शंकर पंथी के द्वारा सद्गुरु के जीवन व उनके महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी को गुरु के बताए गए मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए। महिलाओं तथा झिरिया मंदिर मानस मंडल द्वारा कबीर दोहावली एवं भजनों की प्रस्तुति दी गई। बड़ी संख्या में समाज के महिला पुरुष बच्चे कार्यक्रम में शामिल हुए अंत में प्रसादी का वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button