मध्य प्रदेश
बिस्कुट बास्केट फ़ूड प्राइवेट लिमिटेड से एक्सपायरी निर्माण सामग्री मिलने पर की गई कार्यवाही
खाद्य अमले की छापेमारी कार्रवाई से मची हड़कंप
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। लोगों की सेहत का ख्याल रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से सजग व अलर्ट है।
मिलावटखोरी से मुक्ति अभियान के अंतर्गत कलेक्टर अरविंद दुबे के निर्देश पर तहसीलदार अजय प्रताप सिंह पटेल, वरिष्ठ जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुषमा पथरोल व खाद्य सुरक्षा अधिकारी कल्पना अर्सिया द्वारा उक्त सेहतगंज स्थित बिस्किट फैक्ट्री का निरीक्षण करने पर एक्सपायरी सामग्री पाए जाने पर 4 जांच नमूने लिए गए । शेष बची सामग्री को जब्त किया गया।निर्माण के लिए उपयोग की जा रहा वनस्पति, पीकॉक ब्रांड कोकोनट आर्टिफीसियल फ्लेवर , फ़ॉर्मेनिक बटर फ्लेवर, तैयार कुकीज़ के नमूने लिए गए, नमूनों को जांच के लिए भेजा जा रहा है व उक्त अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।


