अज्ञात बदमाशों की सक्रियता स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सवाल? पिडरई-पाँजी मार्ग पर बच्चों को रोककर पैसे छीने

स्कूल मार्ग पर संदिग्ध गतिविधियाँ, अभिभावकों में बढ़ी चिंता आखिर नाबालिक बच्चों को ही क्यों किया जा रहा है टारगेट
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा । नगर से लगभग 4 किलोमीटर दूर दमोह मार्ग पर एक नाबालिक बच्चों को स्कूल आने के दौरान रोक कर उसके जेब से मुँह दबाकर पैसे निकालने का मामला सामने आया है हाल के दिनों में घटित घटनाओं से पूरे नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। अज्ञात लोगों द्वारा बच्चियो को अगवा करने की आशंका, साथ ही स्कूली छात्र को रोककर पैसे छीनने जैसी घटनाओं से आमजन में गहरी चिंता व्याप्त है। ताजा घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है, जब मोटरसाइकिलों से आए अज्ञात व्यक्तियों ने पाँजी से पिडरई मैं स्थित शासकीय माध्यमिक शाला आ रहे तो स्कूली छात्र विवेक गौड कक्षा सातवीं को बीच रास्ते में रोककर अज्ञात लोगों ने छात्र का मुंह दबाकर उसकी पीछे की जेब में रखे 50 रुपए छीन लिए। सौभाग्यवश छात्र की आगे की जेब में रखे 100 रुपए बच गए, क्योंकि इस दौरान कुछ लोग आते दिखाई दिए, जिससे अज्ञात लोग मोटरसाइकिल लेकर जंगल की ओर भाग निकले। क्योंकि बुधवार को छात्र को किसी कार्य के कारण घर से स्कूल समय से लगभग एक डेढ़ घंटे बाद स्कूल आ रहा था घटना के बाद घबराए छात्र ने घटना की जानकारी स्कूल पहुंचकर शिक्षकों को दी जिस पर तत्काल डायल 112 को सूचना दी गई और पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले सोमवार को भी इसी मार्ग पर एक और संदिग्ध घटना सामने आई थी। मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात लोगों ने चार स्कूली छात्राओं को रास्ते में रोककर उनसे पानी मांगने का प्रयास किया। हालांकि छात्राओं ने सतर्कता दिखाते हुए रुकने से इनकार कर दिया और सुरक्षित स्कूल पहुंचकर इस घटना की जानकारी प्रधानाध्यापिका को दी। समय रहते सूचना मिलने से किसी अनहोनी से बचा जा सका। इन घटनाओं के बाद क्षेत्र के अभिभावकों, शिक्षकों एवं नागरिकों में रोष और भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि स्कूल आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। ग्रामीणों ने पिडरई–पाँजी मार्ग पर नियमित पुलिस गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और कड़ी निगरानी की मांग की है। प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि वह शीघ्र ही इन घटनाओं का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार करे तथा क्षेत्र में बच्चों और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे, ताकि लोगों का विश्वास बहाल हो सके और भयमुक्त वातावरण बन सके।
शासकीय माध्यमिक शाला की प्रधानध्यापिका शकुंतला ठाकुर ने बताया कि बुधवार को अज्ञात लोगों द्वारा एक बच्चे के मुंह दबाकर पैसे छुड़ाये गये साथ ही सोमवार को दो-तीन बच्चियों को अज्ञात लोगों ने रोकने का प्रयास किया था स्कूल की छुट्टी के बाद जो पाँजी अपने घर जा रही थी उनके द्वारा भी बुधवार को मुझे जानकारी दी गई है हालांकि सोमवार को बच्चों को नगर तेंदूखेड़ा में घट रही घटनाओं से अवगत कराया जा चुका है और बच्चों को सतर्क किया गया है जिसके कारण बच्चियों नहीं रुकी बुधवार को हुई घटना के बाद 112 पर जानकारी दी गई थी इसके बाद पुलिस पहुंची थी।
इस संबंध में थाना प्रभारी तेंदूखेड़ा राघवेंद्र बागरी का कहना है कि पुलिस नगर एवं क्षेत्र में हो रही घटनाओं की सूक्ष्मता से जानकारी ले रही है लेकिन कोई तथ्य सामने नहीं आ पा रहे है किसी भी अज्ञात व्यक्ति या संदीप व्यक्ति की किसी को जानकारी लगे तो तत्काल तेंदूखेड़ा थाने में सूचना देवे।



