शराब लाइसेंसीगणों पर प्रशासन ने दर्ज कराई एफआईआर

विज्ञापन प्रकाशित कराने पर एक्शन, रायसेन जिला प्रशासन की छवि धूमिल करने का आरोप
रायसेन । 15 अगस्त को एक समाचार पत्र में कलेक्टर अरविंद दुबे की ओर से स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन तथा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दिए जाने संबंधी विज्ञापन प्रकाशित कराने पर डी. आर. बाईन इंग्लिश बाईन शॉप औबेदुल्लागंज तथा मॉ चण्डी निर्माण कम्पनी इंग्लिश बाईन शॉप मण्डीदीप के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। संबंधित लायसेंसीगणों द्वारा कलेक्टर अरविंद दुबे की ओर से स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन तथा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दिए जाने संबंधी विज्ञापन प्रकाशित कराने का यह कृत्य शासकीय सेवक की गरिमा के विरूद्ध होकर अत्यंत आपत्तिजनक है।
इन वाईन शॉप द्वारा शरारतपूर्ण कृत्य करते हुए विज्ञापन प्रसारित करवाए गए थे। जो सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासन के संज्ञान में आए है। प्रशासन की छवि धूमिल करने को लेकर सहायक आयुक्त आबकारी वंदना पांडेय द्वारा डीआर वाईन के पार्टनर संजय मिश्रा को नोटिस भी जारी किया है। इसके साथ ही औबेदुल्लागंज और मंडीदीप थाने में भी एफआईआर दर्ज करने के लिए एक पत्र दिया है। इसके अलावा विभागीय कार्रवाई के लिए भी नोटिस जारी किए गए है।



