मध्य प्रदेश
नगर के प्रबुद्ध जनों और समाजसेवियों द्वारा किए जा रहे हैं, उन्नत कार्य
रिपोर्टर : आकाश गोहिल
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज में कामधेनु सेवा समिति और मानव सेवा समिति के द्धारा किए जा रहे हैं उन्नत कार्य चारो ओर प्रशंसा हो रही हैं।
बेगमगंज में कामधेनु सेवा समिति द्धारा क्षेत्र की तीनों गौ शाला में पर्याप्त मात्रा में भूसा इक्कठा किया गया और गायों को पानी पीने के लिए नगर के 18 वार्डों के कई स्थानों पर सीमेंट की टंकी रखबाई गई हैं जिसमें क्षेत्र के समाज सेवी बढ-चढ कर सहभागिता दे रहे हैं।
वहीं दूसरी और मानव सेवा समिति द्धारा भी नगर के पांच से अधिक स्थानों पर शुद्ध पेयजल का शुभारंभ किया जा चुका है इसमें नगर के प्रबुद्ध जनों और समाजसेवियों का महत्वपूर्ण योगदान चल रहा है जिसमें क्षेत्र में चारों ओर प्रशंसा का विषय बना हुआ है और युवा वर्ग भी बढ़-चढ़कर अपना सहयोग देकर भागीदारी दे रहे है।



