मध्य प्रदेश

धरना स्थल पर पहुंच कर पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल ने किया आगंनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों का किया समर्थन

प्रदेश सरकार से मांगो को शीध्र पूर्ण किए जाने का किया आग्रह।
सिलवानी
लंबित मांगो के निराकरण की मांग को लेकर लगातार प्रशासन का ध्यान मांग पत्र के माध्यम से आकर्षित कराने के बाद भी निराकरण ना होने से परेशान आगंनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने मप्र बुलंद आवाज नारी शक्ति आगंनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका संगठन के बेनर तले शुक्रवार से तहसील कार्यालय परिसर में अनिशिचतकालीन धरना आंदोलन प्रारंभ कर दिया हैै।
आगंनवाड़ी कार्यकर्ताओ व सहायिकाओं के द्वारा किए दिए जा रहै अनिष्चित कालीप धरना आंदोलन स्थल पर शनिवार को दोपहर के समय पूर्व विधायक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल पहुचें। तथा आंदोलन कर रही अगंनवाड़ी कार्यकर्ताओं से चर्चा की तथा उनकी मांगो को जायज बताते हुए अपना समर्थन दिया।
यहां पर देवेन्द्र पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय कर रही है। उनका मासिक वेतन 10 हजार के स्थान पर 25 हजार यिका जाना चाहिए। तथा उनकी सभी मांगो का शीध्र ही निराकरण किया जावे। इस मौके पर बड़ी संख्या में आंदोलन कारी आगंनवाड़़ी कार्यकर्ता मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button