परेड के बाद किट का निरीक्षण कर जवानों की समस्या सुन किए निराकरण

जिला सेनानी ने वार्षिक निरीक्षण कर जवानों की जाहिर की प्रशंसा
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिला होमगार्ड कार्यालय दमोह का वार्षिक निरीक्षण जिला सेनानी हर्ष कुमार जैन के द्वारा दिनांक 24 व 25 अक्टूबर को किया गया. जिसमें 24 अक्टूबर गुरूवार को कार्यालय की समस्त शाखा और शाखाओं की अभिलेखों का निरीक्षण कर 25 व 24 अक्टूबर को परेड का आयोजन किया गया. जिसमें परेड का संचालन प्लाटून कमांडर प्राची दुबे के नेतृत्व में किया गया, परेड प्लाटून कमांडर टू आईसी जोगेश विश्वकर्मा रहे तथा प्लाटून के कमांडर एएसआई धर्मेंद्र कुमार व हवलदार शैलेंद्र रजक रहे. निरीक्षण परेड में कार्यालय स्टाफ से एएसआई (एम) रामकुअर, एएसआई विनय असाटी, आरक्षक नरेश आकाश व समस्त होमगार्ड सैनिक उपस्थित रहे. परेड निरीक्षण हर्ष कुमार जैन के द्वारा किया गया. उनके अच्छे टर्नआउट में रहने वाले जवानों की प्रशंसा की गई. परेड के उपरांत जवानों द्वारा किट लगाई गई. जिला सेनानी हर्ष कुमार जैन ने परेड उपरांत किट का निरीक्षण किया. इसके बाद सैनिक सम्मेलन का आयोजन भी किया गया, जिसमें जिला सेनानी हर्ष कुमार जैन ने होमगार्ड जवानों को विभागीय योजनाओं के बारे में अवगत कराया. बाढ़ आपदा के दौरान किए गए रेस्क्यू कार्यों की प्रशंसा की गई तथा जवानों को उत्साह पूर्वक ड्यूटी करने, अच्छे टर्न आउट व अनुशासन की समझाइश दी गई. साथी जवानों की समस्याओं को सुनकर उनके तत्काल निराकरण भी किया गए।


