क्राइम

शक्की पति की हैवानियत का शिकार बनी महिला, गंभीर हालत में पहुंची अस्पताल

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मरखेड़ा गुलाब गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां रहने वाली गीता अहिरवार अपने ही पति भीकम अहिरवार की बेरहमी का शिकार बन गई। पति को पत्नी पर अवैध संबंधों का शक था, और इसी शक ने उसे दरिंदगी की हदें पार करने पर मजबूर कर दिया।
बताया गया है कि भीकम ने गीता को लात घूंसे और डंडों से इस कदर पीटा कि वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की दर्दनाक चीखें भी बच्चों को झकझोर गईं। बच्चों ने किसी तरह मां को उठाकर सुल्तानगंज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉ. राजेश अहिरवार ने प्राथमिक उपचार किया। गीता ने साहस जुटाकर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे सागर रेफर कर दिया गया।
सुल्तानगंज थाना प्रभारी श्यामराज सिंह राजपूत ने बताया पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। यह घटना समाज के उस काले चेहरे को उजागर करती है जहां शक के साए में रिश्तों की बुनियाद टूट जाती है।

Related Articles

Back to top button