मध्य प्रदेशराजनीति

मप्र सरकार द्वारा बोनस देते हुए तत्काल गेहूं खरीदी प्रारंभ की जाए – अजय सिंह यादव

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अजय सिंह यादव बयान जारी कर कहा कि मध्यप्रदेश में 25 मार्च से प्रारंभ होने वाली गेहूं खरीदी को 10 दिन के लिए आगे बढ़ाएं गया है जो की दुर्भाग्यपूर्ण है। किसानों की फसलें कटकर खलियानो में तैयार रखी है, और सरकार खरीदने के लिए टाला मटोली कर रही है सहकारिता कर्मचारियों के आंदोलन को कारण बताया जा रहा है उनकी जायज मांगों को पूरा करते हुए तत्काल गेंहू खरीदी प्रारंभ की जाए इस तरह की अव्यवस्था से व्यापारी किसानों से मनमर्जी के दामों पर गेहूं खरीद लेंगे, साथ ही सरकार द्वारा मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी पर बोनस भी बंद किया गया है। इस साल गेहूं के लिए ₹500 के बोनस की भी घोषणा की जाये क्योंकि किसान की लागत दोगुनी हो चुकी है ऐसे में ₹ 2015 का दाम बेहद कम है मध्य प्रदेश सरकार से आग्रह है कि तत्काल गेहूं खरीदी प्रारंभ करते हुए ₹500 का बोनस दिया जाए।

Related Articles

Back to top button