मध्य प्रदेश

अभियान चलाकर सुधारे जाए बंद हैंडपंप व नल जल योजना

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान ।
आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र ढीमरखेडा तहसील के अनेक गांवों में बंद पडे हैंडपंपों व बंद नल जल योजनाओं को अभियान चलाकर शीघ्र सुधार कार्य कराया जाए। जिससे ग्रामीणों को पेयजल की समस्या का सामना ना करना पडे। इस संबंध में सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम ने जिपं सीईओ जगदीशचंद्र गोमे को पत्र के माध्यम बताया कि बडवारा विधानसभा अंतर्गत ढीमरखेडा तहसील, बडवारा तहसील व कटनी तहसील में व्यापक पैमाने पर अनेक हैंडपंप और नल जल योजनाएं बंद पडी है। जिससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है।

Related Articles

Back to top button