मध्य प्रदेश

IFMIS पर सभी शासकीय सेवकों को प्रविष्ट करनी होगी समग्र आईडी की जानकारी

रायसेन । मप्र शासन के निर्देशानुसार समस्त शासकीय सेवकों का वेतन भुगतान आधार सक्षम भुगतान प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए आईएफएमआईएस के अंतर्गत उपलब्ध शासकीय सेवकों की जानकारी का सत्यापन समग्र आईडी द्वारा किया जाएगा। कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा सभी कार्यालय प्रमुखों को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। समस्त शासकीय सेवकों का दायित्व है कि वह आईएफएमआईएस के अंतर्गत एम्पलाई सेल्फ सर्विस के माध्यम से अपनी समग्र आईडी की प्रविष्टि कर सत्यापित करें। समग्र आईडी की प्रविष्टि एवं सत्यापन से पूर्व शासकीय सेवकों द्वारा समग्र आईडी का पंजीयन/अद्यतन एवं आधार से लिंक समग्र पोर्टल के माध्यम से कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। जिस बैंक खाते में वेतन प्राप्त हो रहा है उस बैंक खाते को आधार से भी आवश्यक रूप से लिंक कराएं। कलेक्टर द्वारा सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि अधीनस्थ समस्त शासकीय सेवकों (नियमित/मानदेयी/संविदा/दैनिक वेतनभोगी) की समग्र आईडी की प्रविष्टि आईएफएमआईएस अंतर्गत ईएसएस प्रोफाइल में 28 फरवरी 2025 के पूर्व अनिवार्य रूप से पूर्ण कराएं।

Related Articles

Back to top button